हेल्दी रहने के चक्कर में आज के समय में अक्सर महिलाएं तरह-तरह की डाइट ट्रेंड को बिना सोचे-समझे फॉलो करना शुरू कर देती हैं। लेकिन कई बार ज़रूरत से ज़्यादा ट्रेंड के पीछे भागना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह बात ग्लूटन-फ्री डाइट के संदर्भ में एकदम सटीक बैठती है। पिछले कुछ सालों में ग्लूटन फ्री डाइट का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। अधिकतर महिलाएं अपना तेजी से अपना वजन कम करने के लिए या फिर एक टोन्ड बॉडी पाने के लिए बिना सोचे-समझे अपनी डाइट को ग्लूटन फ्री बना देती हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उन्हें कम समय में ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिलेंगे, जबकि वास्तविकता इससे अलग है।
ग्लूटन एक नेचुरल प्रोटीन है जो गेहूं, जौ और राई जैसे अनाजों में होता है। जिन महिलाओं को सीलिएक डिज़ीज़, ग्लूटन सेंसिटिविटी या वीट एलर्जी होती है, उन्हें ग्लूटन से बचने की सलाह दी जाती है। लेकिन जो महिलाएं पूरी तरह से हेल्दी हैं, उनके लिए ये अनाज फाइबर, आयरन, बी-विटामिन्स और मैग्नीशियम जैसे ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स का अच्छा सोर्स होते हैं। अगर आप बेवजह ग्लूटन छोड़ती हैं तो इससे ना केवल आपको लो एनर्जी फील होता है, बल्कि आपके वज़न और डाइजेशन पर भी असर पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि किन लोगों को ग्लूटन फ्री डाइट को फॉलो करने से बचना चाहिए-
अगर आप टीनएजर हैं, लेकिन आपको किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है तो आपको ग्लूटन फ्री डाइट फॉलो करने से बचना चहिए। गेहूं और जौ आदि फाइबर, आयरन, विटामिन बी और प्रोटीन पाया जाता है। अगर टीनएनर्ज की डाइट से ग्लूटन बेवजह हटाया जाता है तो इससे उनके शरीर में पोषण की कमी हो सकती है। द जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक्स की साल 2016 की रिपोर्ट भी कहती है कि बच्चों को बिना ज़रूरत ग्लूटन फ्री डाइट देना उनके विकास और हेल्थ पर गलत असर डाल सकता है।
यह विडियो भी देखें
अगर आप एक एथलीट है या फिर बहुत अधिक हैवी वर्कआउट करती हैं या फिर आपका बहुत अधिक एक्टिव लाइफस्टाइल है तो आपको बेवजह ग्लूटन नहीं छोड़ना चाहिए। दरअसल, ग्लूटन वाले अनाज से हमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स मिलते हैं जो एनर्जी और स्टैमिना के लिए बहुत ज़रूरी हैं। अगर आप इन्हें हटा देती हैं तो इससे आपको जल्दी थकावट महसूस हो सकती है। जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन की 2015 की एक स्टडी के मुताबिक, जो एथलीट्स बिना जरूरत ग्लूटन छोड़ते हैं, उनकी परफॉर्मेंस में कोई सुधार नहीं आता, बल्कि उनकी एनर्जी कम हो सकती है।
इसे भी पढे़ं- 2 महीने में कम हो सकता है 10 किलो तक वजन, फॉलो करें यह डाइट प्लान
आज के समय में लोग अपना वजन कम करने के लिए ग्लूटन फ्री डाइट लेना शुरू कर देते हैं। वेट लॉस के लिए ग्लूटन फ्री डाइट को काफी अच्छा माना जाता है। सबसे पहले तो आपको यह समझना चाहिए कि ग्लूटन हटाने से वजन कम नहीं होता। उल्टा, ज़्यादातर ग्लूटन फ्री चीज़ों में शुगर, फैट और कैलोरी काउंट अधिक होता है, जिससे वजन कम होने की जगह बढ़ सकता है। अगर आप वेट लॉस के लिए ग्लूटन फ्री डाइट लेना ही चाहते हैं तो किसी न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह और उनकी गाइडेंस में ही ऐसा करें। जर्नल ऑफ द एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स 2013 की स्टडी भी बताती है कि कई ग्लूटन फ्री चीज़ें असली अनाज से बनी चीज़ों से ज़्यादा कैलोरी और फैट वाली होती हैं।
इसे भी पढे़ं- थायराइड में भी वजन कम करना नहीं होगा मुश्किल, बस इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।