Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:51 AM IST

गर्मियों में जरूर करें धनिया के बीज का सेवन, दूर होंगी ये 5 समस्याएं

गर्मियों के समय शरीर को कूल करने के लिए कितनी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है? आज हम आपको धनिया के बीज से जुड़े कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करेंगे। 
Updated:- 2023-06-09, 17:12 IST
How to consume coriander seeds in summer

इस मौसम में आप एक बार बस बाहर निकल जाइए। सुबह 10 से लेकर शाम 6-7 लू चलने जैसा अहसास होता है। अगर सुबह ही कुछ ऐसा पी लिया जाए जिससे आपके शरीर को दिन भर ताजगी भी मिले और ठंडक भी, तो अच्छा ही होगा। आयुर्वेद में ऐसे कई ड्रिंक्स हैं जिनका सेवन आप रोजाना कर सकती हैं। इन ड्रिंक्स को बनाने के लिए आपके किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार (BAMC) ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर की हैं। उनका कहना है कि अगर सुबह-सुबह मिश्री के साथ धनिया का पानी पिया जाए, तो यह शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाली जलन को कम करता है। मतलब अगर आपको हॉट फ्लैशेज हो रहे हैं, यूरिनेशन के समय जलन हो रही है, हाथ और पैरों के पंजों में जलन हो रही है, एसिडिटी की समस्या है, पेट में जलन हो रही है, तो आपके लिए यह बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। 

बहुत ज्यादा प्यास लगने की समस्या हो रही है, या फिर शरीर डिहाइड्रेटेड रहता है, तो भी यह फायदेमंद हो सकता है। डॉक्टर दीक्षा के अनुसार यह शरीर के सभी चैनल्स की सफाई करने के लिए जरूरी है। 

इसे जरूर पढ़ें- इन 5 तरीकों से किचन में यूज करें धनिया के बीज, खाने में बढ़ जाएगा स्वाद 

कैसे बनाएं यह आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक

  • 1 चम्मच धनिया के बीज लें। इन्हें आपको रोस्ट नहीं करना है, बल्कि थोड़ा सा क्रश कर लेना है। 
  • अब इसमें लगभग 1 कप पानी मिलाएं। 
  • इसे रात भर भीगा रहने दें। 
  • अगली सुबह थोड़ी सी मिश्री के साथ इसे छानकर खाली पेट पिएं।  

coriander seeds in summer

क्यों है यह फायदेमंद? 

डॉक्टर दीक्षा का कहना है कि यह सभी तीन दोष (वात, पित्त और कफ) के लिए अच्छा है। यह ना सिर्फ हल्का है बल्कि यह दवा का भी काम करता है। यह पीने में बहुत स्वादिष्ट नहीं होता, लेकिन यह फायदेमंद बहुत है। यह आपके शरीर की डाइजेस्टिव प्रॉपर्टीज बेहतर बनाता है।  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

 

कितनी मात्रा में पीना है यह ड्रिंक? 

इसे खाली पेट 40-50 मिली ही पिएं। हां, मिश्री लेना या ना लेना ऑप्शनल है। इसे आप दिन 2-3 बार भी ले सकती हैं, लेकिन ऐसे में 10 से 30 मिली ही लें। पूरे दिन का डोज 50 मिली से ज्यादा नहीं होना चाहिए।  

इसे एक बार पीने की जगह सिप-सिप करके पिएं।  

इसे कितने दिनों तक लेना चाहिए? 

अगर आपने इसे आज पीना शुरू किया है, तो आप इसे अगले 6 से 8 हफ्तों तक पी सकती हैं।  

coriander seeds benefits

किन चीजों के लिए होगा फायदेमंद? 

धनिया का पानी डिहाइड्रेशन के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। इसी के साथ, यह जलन, पित्त की समस्या, अपच की समस्या, पेट में दर्द की समस्या, बुखार, पेट में वर्म की समस्या, प्रेग्नेंसी से जुड़े डिसऑर्डर आदि सभी के लिए फायदेमंद है।  

इसे जरूर पढ़ें- धनिया के ये 5 इस्तेमाल क्या जानती हैं आप 

बिना एक्सपर्ट की सलाह ना करें डाइट में बदलाव 

वैसे तो इस तरह के आयुर्वेदिक नुस्खे सभी चीजों के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर आपको देसी नुस्खे सूट नहीं करते हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह ले लें। हर किसी का शरीर एक जैसा नहीं होता है और हेल्थ कंडीशन भी बहुत अलग होती हैं। ऐसे में अपनी डाइट में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले डॉक्टर से बात जरूर कर लें। आप शुरुआत में 10 मिली से ही शुरू करें और धीरे-धीरे इसकी क्वांटिटी बढ़ाएं ताकि आपके शरीर को इसकी आदत हो जाए।  

अगर इसे पीने के बाद दस्त, सर्दी-खांसी, पेट में दर्द या फिर किसी और तरह की दिक्कत समझ आती है, तो इसे ना लें और डॉक्टर से संपर्क करें।  

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।    

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।