herzindagi
What are the disadvantages of Packed Mango drinks

बाजार में मिलने वाली मैंगो ड्रिंक्स सेहत को पहुंचा सकती हैं नुकसान

आजकल बाजार में मिलने वाली मैंगो ड्रिंक्स काफी चलन में हैं। लेकिन, एक्सपर्ट के मुताबिक, ये पैक्ड मैंगो ड्रिंक्स, आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है।
Editorial
Updated:- 2024-05-26, 13:00 IST

रसीले और मीठे आमों का सीजन आ चुका है। फलों का राजा आम, लगभग हर किसी को पसंद होता है। गर्मियों में मार्केट में आम की बहार आपको देखने को मिल जाएगी। आम और आम से बनने वाले ड्रिंक्स जैसे मैंगो शेक, आमरस गर्मियों में हर किसी को भाते हैं। लेकिन, इसी के साथ, आजकल बाजार में मिलने वाली मैंगो ड्रिंक्स काफी चलन में हैं। ये पैकेज्ड मैंगो ड्रिंक्स गर्मियों में बेशक आपकी प्यार बुझाती हैं, आसानी से मिल जाती हैं और आप इन्हें आसानी से कैरी भी कर सकते हैं। इसलिए, ये इतनी पॉपुलर हो गई हैं। लेकिन, क्या सेहत के लिहाज से ये फायदेमंद हैं? क्या आम खाने या घर पर बने आम के ड्रिंक्स पीने के बजाय, आपको इन ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए? एक्सपर्ट के मुताबिक,  ये पैक्ड मैंगो ड्रिंक्स, आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

बाजार में मिलने वाले मैंगो ड्रिंक्स सेहत के लिए हैं नुकसानदेह (Is packed mango juice good for health)

mango drinks

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, मार्केट में मिलने वाली मैंगो ड्रिंक्स भले ही सस्ता और आरामदायक ऑप्शन हों। लेकिन, ये सेहत के लिहाज से बिल्कुल सही नहीं है।
  • इन ड्रिंक्स में कई सिंथेटिक कलर मिले हुए होते हैं। इनसे कई तरह के एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। खासकर, बच्चों की सेहत के लिए ये हानिकारक होते हैं।
  • इन ड्रिंक्स में कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स भी मिलाए जाते हैं। इनसे गट माइक्रोबायोम में इंबैलेंस हो सकता है। जिसकी वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
  • इन ड्रिंक को मीठा करने के लिए, इनमें अतिरिक्त शुगर भी मिलाई जाती है। इससे वजन बढ़ सकता है। साथ ही, डायबिटीज का खतरा होता है और डेंटल प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।

is market packed mango drink good

  • मार्केट में मिलने वाली मैंगो ड्रिंक्स में मौजूद हाई फ्रक्टोज सीरप के कारण, मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस और फैटी लिवस की समस्या हो सकती है।
  • इनके आर्टिफिशियल फ्लेवर भी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, इनमें कई छिपे हुए केमिकल्स मौजूद होते हैं, जिनका जिक्र लेबल पर नहीं होता है।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, इन ड्रिंक्स के बजाय आपको घर पर फ्रेश मैंगो को ब्लेंड करके इसे पानी चाहिए। ये न्यूट्रिशन्स से भरपूर होता है।
  • आप पानी में आम और कुछ अन्य फलों के टुकड़े डालकर, एक हेल्दी इंफ्यजूड वॉटर तैयार कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- गर्मियों में आम खाने से पेट में नहीं होगी गर्मी, जानें खाने का सही तरीका

बाजार में मिलने वाली मैंगो ड्रिंक्स के बजाय, घर पर बने आम के ताजे रस को पिएं या आम खाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- गर्मियों में कच्चा आम खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।