गर्मियों में कच्चा आम खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

क्या आपको मालूम है की कच्चा आम खाने से आपकी कितनी समस्याओं का हल हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में।
Updated:- 2024-04-25, 21:28 IST
benefits of eating raw mangoes

गर्मियों का मौसम भले ही परेशान करने वाला हो लेकिन इस मौसम में हमे कई ऐसे फल खाने को मिलते हैं जिससे हमें स्वाद आता है । अधिकतर लोगों को यह मौसम सिर्फ इसलिए पसंद होता है क्योंकि वह इस मौसम में आम का मजा ले पाते हैं। अमूमन यह हर भारतीय का पसंदीदा फल होता है। कुछ लोगों को पका हुआ आम खाना पसंद आता है तो कुछ कच्चा भी खूब चाव से खाते हैं। कच्चे आम में नमक और मिर्च लगाकर खाने का मजा ही कुछ और है। लोग इसकी चटनी बनाते हैं। ये तो हो गई स्वाद की बात,लेकिन आज हम आपको इसके फायदे से रूबरू करवा रहे हैं। आइए इस बारे में Manpreet Kaur Paul, Nutritionist, Cloudnine Group of Hospitals, Faridabad से जानते हैं।

गर्मियों में कच्चा आम खाने के फायदे

Raw Mango ()

  • कच्चा आम विटामिन सी का समृद्ध स्रोत होता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। इससे आप बार-बार संक्रमण की चपेट में आने से बचते हैं। इससे गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाव होता है।
  • कच्चा आम में पाया जाने वाला विटामिन सी , ई और ए स्किन को काफी फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी कोलेजन को बूस्ट करता है और त्वचा में इलास्टिसिटी को बढ़ावा देकर एजिंग साइंस को कम करता है।
  • कच्चा आम खाने से पाचन दुरुस्त होता है। इसमें मौजूद फाइबर सामग्री सूजन अपच और कब्ज से राहत देता है। इसमें नेचुरल पाचन एंजाइम होते हैं जो खाना को ठीक प्रकार से पचाने में मदद करता है। मल त्याग को बढ़ावा देता है।कच्चे आम में पेक्टिन होता है जो आंतों को हेल्दी बनाता है। इससे बोवेल मूवमेंट को भी सही रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-खाली पेट हर रोज खाएं यह हेल्दी चाट, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे

ho eat raw mango

  • इसमें मौजूद विटामिन सी आयरन अब्जॉर्प्शन को बढ़ावा देता है। अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं तो आपको इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे आयरन की कमी से निपटने में मदद मिलती है।
  • कच्चा आम हीट स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है। गर्मियों में लू लगना आम बात है लेकिन अगर आम का सेवन करते हैं तो यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है जिससे लू से बचाव होता है। इसमें मौजूद मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं।
  • वहीं गर्भावस्था में भी कच्चे आम का सेवन करने से फायदा मिलता है। इसमें विटामिन सी और फोलेट जैसे विटामिन-मिनरल्स का बढ़िया स्रोत होता है।  

यह भी पढ़ें-35 साल से अधिक उम्र की महिलाएं रोज सुबह पिएं यह जूस, तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Freepik

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।