इस मिनरल की कमी के कारण महिलाओं के शरीर में होने लगती हैं कई गड़बड़ियां, इन 5 तरीकों से बढ़ाएं इसका लेवल

महिलाओं के शरीर में आयरन, अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से शरीर में कई गड़बड़ियां हो सकती हैं। इसका लेवल बढ़ाने में एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।  
image

हमारे शरीर को हेल्दी रहने के लिए कई विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। आयरन एक आवश्यक मिनरल है, जो यूं तो सभी के लिए जरूरी होता है लेकिन खासकर महिलाओं के शरीर में इसका लेवल सही होना बहुत जरूरी है। लेकिन, ज्यादातर महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होती है और उन्हें खुद इस बात की जानकारी भी नहीं होती है। आयरन महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है, इसकी कमी होने पर क्या होता है और किन 5 तरीकों से आप इसका लेवल बढ़ा सकती हैं, चलिए इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है आयरन?

iron rich foods to increase hemoglobin and increase energy level

आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो रक्त में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसकी कमी होने पर चक्कर आना, सिरदर्द, थकान महसूस होना, सांस फूलना, बाल झड़ना और कमजोरी जैसी लक्षणे हो सकती हैं। पीरियड्स और प्रेग्नेंसी समेत कई समय पर महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो सकती है। शरीर में एनर्जी बनाए रखने और शरीर के फंक्शन्स को सही तरह से चलाने के लिए, आयरन लेवल सही होना बहुत जरूरी है।

शरीर में आयरन लेवल बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 5 तरीके

  • आयरन रिच फूड्स जैसे पालक, मेथी और ड्रमस्टिक्स को डाइट में शामिल करें।
  • भुने हुए काले तिल भी आयरन का अच्छा सोर्स होते हैं। इन्हें आप लड्डू और रोटी के आटे समेत कई चीजों का हिस्सा बना सकती हैं।
  • गुड़ भी आयरन से भरपूर होता है। यह शरीर में खून की कमी दूर करता है और ताकत देता है।
  • अंजीर, खजूर और किशमिश खाने से भी खून बढ़ता है। इसे आप गुनगुने दूध के साथ ले सकती है
  • हरी सब्जियों को पकाकर खाने की जगह कच्चा या सॉथे करके खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
  • आयरन रिच फूड्स को विटामिन-सी फूड्स के साथ खाएं ताकि आयरन शरीर में अच्छे से अब्जॉर्ब हो सके। दाल, सब्जी और सलाद में नींबू का रस मिलाएं।
  • आंवला का जूस पिएं। मील्स के साथ सिट्रस फ्रूड्स, टमाटर औरर अमरूद खाएं।
  • मील्स के साथ चाय और कॉफी को अवॉइड करें। इससे आयरन के अब्जॉर्बशन में मुश्किल आती है।
  • खाना बनाने के लिए, लोहे की कढाई का इस्तेमाल करें।
  • डाइट में करी पत्ता, धनिया, अजवाइन और नेटल लीव्स जैसे आयुर्वेदिक हर्ब्स और मसालों को शामिल करें। इससे आयरन लेवल बढ़ता है।

यह भी पढ़ें- आयरन से लेकर बायोटिन तक, महिलाओं की सेहत के लिए जरूरी हैं ये 5 सप्लीमेंट्स

महिलाओं के शरीर में आयरन लेवल सही होना बहुत जरूरी है। आप इसे बूस्ट करने के लिए इन 5 तरीकों की मदद ले सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP