नींद को बेहतर बनाने के लिए रात में दूध का सेवन क्यों जरूरी है?

अक्सर हम में से कई लोग रात को सोने से पहले दूध जरूर पीते हैं। ऐसा माना जाता है कि एक गिलास दूध पी लो, तो शानदार नींद आएगी। आइए इस आर्टिकल में समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर नींद और दूध का क्या संबंध है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-11, 15:19 IST
image

रात को सोने से पहले दूध पीना सदियों पुरानी परंपरा बन चुकी है। बचपन से लेकर आजतक कई लोग ऐसे हैं,जो बिना मिस किए रात को सोने से पहले दूध पीते हैं। माना जाता है कि एक गिलास दूध आपकी नींद को बेहतर बना सकता है और दिनभर की थकान मिटा सकता है। साथ ही इससे ताकत भी मिलती है। बहुत लोगों का सवाल होता है की क्यों रात को सोते वक्त दूध पीन से नींद बेहतर होती है?आखिर दूध और नींद का कनेक्शन क्या है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो हम आपको इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

नींद को बेहतर बनाने के लिए रात में दूध का सेवन क्यों जरूरी है?

MILK BFORE BED

स्लीप फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ वैज्ञानिक प्रमाण यह बताते हैं, कि सोने से पहले गर्म दूध पीने से आपकी नींद में सुधार हो सकता है। एक स्टडी में सामने आया है कि अस्पताल में भर्ती कुछ मरीज जो नींद की कमी का सामना कर रहे थे, उन्होंने तीन दिनों तक रात को सोते वक्त गर्म दूध में शहद डालकर पिया, जिसके बाद उनके नींद में सुधार देखा गया।
रिपोर्ट के मुताबिक दूध में नींद को प्रमोट करने वाले गुण होते हैं। इसमें अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन होता है , जो नींद में सुधार के लिए जाना जाता है। इससे मूड में भी सुधार होता है। ट्रिप्टोफैन एक ऐसा कंपाउंड है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं, सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो मूड को लाइट करता है, कॉग्निटिव फंक्शन में सुधार करता है, जबकि मेलाटोनिन एक हार्मोन है, जो आपके शरीर द्वारा अंधेरे में रिलीज होता है, ताकि आपको रात में अच्छी नींद आए।

दूध में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स मांसपेशियों को आराम देते हैं। आपको रिलैक्स करने में मदद करते हैं। इससे भी गहरी नींद आती है। कैल्शियम मेलाटोनिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। ऐसे में अगर आपको भी नींद की कमी महसूस हो, तो आप इसे नाइट रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP