फूड कोमा क्या है, क्यों आने लगती है खाना खाने के बाद नींद?

खाना खाने के बाद हर किसी को आनंद आता है। खाना अच्छा मिल जाए,तो खुशी होती है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि खाना खाने के बाद अचानक नींद आने लगती है ? शरीर में सुस्ती छा जाती है? ऐसा लगता है कि अब बिस्तर और तकिया मिल जाए, तो यही नींद ले ली जाए। जी हां, ऐसा अमूमन हर किसी के साथ होता है । इसे आम भाषा में हम फूड कोमा के नाम से जानते हैं। मेडिकल टर्म में इसे हम पोस्टप्रांडियल सोम्नोलेंस कहा जाता है आइए जानते हैं कि आखिर यह फूड कोमा क्यों होता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी दी है।
क्यों होता है फूड कोमा?
जब आप भोजन में कार्ब्स और शुगर से भरपूर चीज लेते हैं, तो शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। इससे ब्रेन में ट्राइप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड जाता है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन नाम के हार्मोन को एक्टिव करता है। यह दोनों ही नींद लाने में मदद करते हैं।
वहीं, जब आप बहुत ज्यादा फैट या प्रोटीन वाला खाना खा लेते हैं, तो शरीर को इसे पचने में ज्यादा समय और एनर्जी लगती है। जिससे शरीर थका हुआ महसूस करता है। इसके अलावा पाचन के दौरान शरीर का ज्यादा ब्लड फ्लो पेट की ओर चला जाता है, जिससे दिमाग को कम ब्लड सप्लाई मिलती है। इस वजह से भी हम सुस्ती महसूस करते हैं।
फूड कोमा से बचने के उपाय?
- हल्का और संतुलिन खाएं।
- फैटी, शुगर या जंक से बचें।
- खाने के बाद वॉक करें।
- ओवरईटिंग से बचें।
- पानी पीना न भूलें।
यह भी पढ़ें-वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।