Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

कुछ लोगों को हद से ज्यादा गर्मी क्यों लगती है?एक्सपर्ट बता रहे हैं कारण

गर्मी का मौसम है, तो गर्मी जरूर ही लगेगी। लेकिन क्या आपने नोटिस किया है कि कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा गर्मी लगती है। आइए समझते हैं इसके पीछे का कारण क्या है।
Updated:- 2025-04-11, 11:11 IST
image

गर्मी का मौसम आ चुका है। तपमान चरम पर है, तो गर्मी लगना तय है। गर्मी के मौसम में हर किसी का शरीर अलग अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी गर्मी आसनी से कट जाती है। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें बाकियों के मुकाबले ज्यादा गर्मी लगती है। यह फर्क क्यों होता है? क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है? जानेंगे इस आर्टिकल में कि आखिर कुछ लोगों को हद से ज्यादा गर्मी क्यों लगती है। डॉक्टर प्रशांत सिंहा, हेड इमर्जेंसी, पीएसआरआई हॉस्पिटल Dr. Prashant Sinha head emergency psri hospital इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी क्यों लगती है?

hotter in summer

थर्मोरेग्यूलेशन मानव शरीर में होने वाली एक प्रक्रिया है,जो शरीर के अंदर तपमान बनाए रखने की कोशिश करता है। जब बाहरी वातावरण का तापमान बढ़ता है, तो शरीर पसीना निकालता है। लेकिन कुछ लोगों के शरीर में यह तंत्र ठीक से काम नहीं करता है,जिससे उन्हें अधिक गर्मी लगती है

कुछ लोगों का मेटाबॉलिज्म काफी फास्ट होता है,जिससे उनके शरीर में अधिक उर्जा पैदा होती है। इस वजह से भी गर्मी लग सकती है।

हार्मोनल असंतुलन के कारण भी ऐसा हो सकता है। महिलाओं को खासकर मेनोपॉज, गर्भावस्था या पीसीओएस जैसी स्थितियों के कारण हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो शरीर के तापमान को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा थायरॉइड की समस्याएं भी तापमान को नियंत्रित करने में दिक्कत पैदा कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- क्यों लोगों को नाचते वक्त पड़ रहा है दिल का दौरा? डॉक्टर से समझें

why some people feel more hotter  in summer

मोटापा, जिन लोगों के शरीर में ज्यादा फैट्स होते हैं, उनमें पीसने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे लोगों को शरीर को ठंडा करने में परेशानी होती है।

अगर कोई व्यक्ति मसालेदार खाना खाता है, हर वक्त स्ट्रेस में रहता है और पानी कम पीता है, तब भी ऐसे लोगों को गर्मी ज्यादा लगती है।

यह भी पढ़ें- गैस, एसिडिटी और पेट से जुड़ी दिक्कतें बन सकती हैं दिल की बीमारियों का कारण, डॉक्टर से जानें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

क्या मोटापे के कारण गर्मी ज्यादा लगती है?

हां, मोटापे के कारण गर्मी लगती है। ज्यादा फैट्स, पीसने की प्रक्रिया को धीमा कर देते है। ऐसे लोगों को शरीर को ठंडा करने में परेशानी होती है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।