जानिए Multigrain bread से ज्यादा फायदेमंद होती है whole wheat bread

अगर confused हैं कि आपकी सेहत के लिए कौन सी bread ज्यादा अच्छी है तो आप एक्सपर्ट से इस बारे में जानिए कि वो whole wheat bread को multigrain bread से ज्यादा हेल्दी क्यों मानते हैं। 

Inna Khosla
whole wheat multigrain bread health big

ब्रेड आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छी है और ये हमारा नहीं बल्कि एक्सपर्ट का मानना है। एक खास मुलाकात में जब हमारी बात डायटिशियन मेहर राजपूत से हुई तो उन्होंने हमें whole wheat bread और multigrain bread के बारे में बताया।

ज्यादातर लोगों को ये लगता है कि multigrain bread ज्यादा हेल्दी होती है क्यों कि इसे कई तरह के अनाज से मिलाकर बनाया जाता है जबकि whole wheat bread में सिर्फ गेहूं ही होती है। बात सही भी है ज्यादा अनाज यानि ज्यादा पौषक तत्व लेकिन फिर ऐसा क्या है जो एक्सपर्ट multigrain bread को whole wheat bread से कम healthy मानते हैं।

multigrain bread health

Image Courtesy: balance.org

मल्टीग्रेन ब्रैड को कई तरह के अनाज से मिलाकर बनाया जाता है। अलसी के बीज, क्विन्वा, सीताफल के बीज, चावल, सरसों के बीज, राइ, और गेहूं जैसे कई अनाज इस bread को बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ये सभी अनाज हेल्दी होते हैं और हमारे लिए जरूरी भी होते हैं। इसमें dietary fibre बहुत ज्यादा होता है। केले से बनती है ये bread जानिए इसकी आसान रेसिपी

इसे जरूर पढ़ें: ब्रेड से बनाएं 15 मिनट में ये 5 रेसिपीज

इसके अलावा हमें इस bread से complex carbohydrates भी मिलता है। इसे बनाने के लिए सारे अनाज के अलावा इसमें सूखा खमीर, शहद, नमक, ऑलिव ऑयल और तिल भी डाले जाते हैं। अब ये आपके लिए कितनी हेल्दी है ये तो आप समझ ही गए होंगें। 

Whole wheat bread क्या होती है?

whole wheat health big

Image Courtesy: Pixabay.com

Whole wheat bread को ज्यादातर लोग ब्राउन ब्रैड के नाम से भी जानते हैं। ये bread गेहूं के आटे से बनी हुई होती है। गेहूं हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। ये पचने में आसान होती है जिस वजह से लोग इसे खाना ज्यादा पसंद करते हैं। गेहूं प्रोटीन का खजाना मानी जाती है इसमें विटामिन A और अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो हमारे लिए बहुत जरूरी है। गाजर और सूजी से नहीं इस बार घर में बनाए ब्रेड हलवा

Multigrain से ज्यादा healthy होती है whole wheat bread

whole wheat bread

Image Courtesy: Wikimedia.org

अब आपने दोनों breads के बारे में सब जान लिया कि इसे बनाने के लिए क्या इस्तेमाल किया जाता है। हर किसी की तरह अगर आप भी यही समझ रहे हैं कि multigrain bread सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इसमें whole wheat bread के मुकाबले ज्यादा पौष्टिक तत्तव हैं तो आप एक्सपर्ट से पहले ये जान लीजिए कि ऐसा क्यों नहीं है। डायटिशियन मेहर राजपूत ही नहीं बल्कि वर्ल्ड फेमस फिटनेस एक्सपर्ट गुरू मान ने भी हमें इस बारे में यही कहा था कि whole wheat bread आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। उनका कहना है कि ज्यादा फाइबर आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होंगें ऐसा नहीं है क्योंकि लोग ये नहीं जानते कि फाइबर आपके शरीर को detoxify करता है हालांकि ये हेल्दी है लेकिन इसके सेवन के सही तरीके के बारे में आपको पहले जानना चाहिए आप जितना फाइबर लेते हैं आपको उससे कहीं ज्यादा पानी पीना चाहिए नहीं तो फाइबर से आपका शरीर detoxify नहीं होगा बल्कि toxic बनाएगा जिस वजह से आप बीमार हो सकते हैं।

 


मल्टीग्रेन का मतलब ज्यादा फाइबर जबकि शरीर को एक limit में ही फाइबर की जरूरत होती है। सबसे जरूर बात ये है कि multigrain bread बनाने के लिए जो अनाज इस्तेमाल किए जाते हैं उन्हे पीसने के बाद उनकी सारी पौष्टिकता खत्म हो जाती है। जब whole wheat bread में आपको गेहूं की पूरी पौष्टिकता मिलती है।

 

Recommended Video

यानि आप मल्टीग्रेन के नाम पर जो खा रहे हैं असल में वो आपके लिए सेहतमंद है ही नहीं। अब तक अगर आप इस धोखे में थे तो अब इसे जानने के बाद आपका ये भ्रम जरूर दूर हो गया होगा।

Disclaimer