Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:10 AM IST

वीट ब्रान खाने से मिलते हैं कई अद्भुत फायदे, आप भी जानें

वीट ब्रान के इन फायदों के बारे में जानने के बाद आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं। 
Updated:- 2021-07-15, 14:01 IST
health benefits of wheat bran

शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए समय-समय पर पौष्टिक भोजन करना बेहद ही ज़रूरी होता है। जो लोग हेल्थ को लेकर गंभीर रहते हैं वो समय के साथ भोजन में बदलाव भी करते रहते हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी चीज को मामूली समझ कर भोजन से अलग कर देते हैं। ठीक ऐसा ही कुछ रोटी के साथ है। रोटी बनाने से पहले कई लोक चोकर को निकाल देते हैं।

लेकिन, क्या आपको मालूम है कि आप जिसे मामूली गेहूं का चोकर/वीट ब्रान समझ रही हैं वो कितना फायदेमंद हैं? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में हम आपको वीट ब्रान के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फायदों को जानने के बाद इसे आप भी अपनी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

पाचन के लिए बेस्ट

all about wheat bran health benefits

गलत खानपान के चलते आजकल हर दस महिलाओं में से एक से दो महिलाएं पाचन तंत्र की समस्या से ज़रूर परेशान रहती हैं। फ़ास्ट फ़ूड या अधिक तला हुआ भोजन आदि सेवन करना भी इसके कारण हो सकते हैं। ऐसे में वीट ब्रान आपकी मदद कर सकता है। वीट ब्रान में आटा के मुकाबले फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में पाचन को ठीक रखने में वीट ब्रान आपकी मदद कर सकता है। इसके सेवन से कज्ब आदि की समस्या को भी आप दूर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:क्या है अर्जुन की छाल और इसके फायदे, आप भी जानें

वजन कम करने लिए बेस्ट

know wheat bran health benefits

अभी तक आप जान ही चुके होंगे कि वीट ब्रान में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, तो फिर आप ये भी जानती होंगी कि फाइबर वजन को कम करने के लिए बेस्ट आहार माना जाता है। जी हां, वीट ब्रान में मौजूद फाइबर के गुण पाचन क्रिया को ठीक करने से लेकर वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा फाइबर पेट में काफी देर रहता है जिसकी वजह से बार-बार भूख लगने की परेशानी से भी बचा जा सकता है।

पेट संबंधी विकारों को दूर करें

about wheat bran health benefits

अगर आप पेट पेट संबंधी विकारों से परेशान रहती हैं, तो वीट ब्रान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आंत या पेट में होने वाली मरोड़ और गैस जैसी समस्या में भी हेल्प कर सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से पेट भी साफ हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर के गुण पेट दर्द में भी हेल्प कर सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण फ्री रेडिकल्स से होने वाले रोगों को दूर रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:गार्सिनिया कैंबोगिया फ्रूट खाने से मिलते हैं कई अद्भुत लाभ, आप भी जानें

हालांकि, अगर आप पहले से ही किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसके सेवन को लेकर एक बार डॉक्टर से सलाह ज़रूर ले सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks,eworldtrade.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।