Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

सर्दियों में चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये विटामिन्स

हेल्दी रहने के लिए सर्दियों में शरीर को कुछ खास विटामिन्स की जरूरत होती है। इनकी कमी आपको बीमार कर सकती है और साथ ही, शरीर में कमजोरी भी पैदा कर सकती है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-11, 17:42 IST
vitamins for health

सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए शरीर को कुछ खास विटामिन्स की जरूरत होती है। इनकी कमी होने पर आपको कई नुकसान हो सकते हैं। हमारे शरीर को सही तरह से फंक्शन करने के लिए उम्र और मौसम के हिसाब से अलग-अलग न्यूट्रिशन्स की जरूरत होती है। सर्दियों में लोग ज्यादातर घरों में रहते हैं और इस समय पर फिजिकल एक्टिविटी भी कम होती है। इसका असर हमारी हेल्थ पर होता है। इसलिए शरीर में ताकत और चुस्ती बनाए रखे के लिए कुछ विटामिन्स सर्दियों में लेना बहुत जरूरी है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी Dr. Archana Gupta,Purna Gummies की Founder दे रही हैं।

विटामिन बी 3 और विटामिन बी 12

vitamin b  in winters

विटामिन बी 3 मेटाबॉलिज्म और एनर्जी के लिए बहुत जरूरी होता है।विटामिन बी 12 पानी में घुलनशील विटामि है, जो बॉडी को रेड ब्लड सेल्स को प्रोड्यूस करने में मदद करता है। इन दोनों विटामिन्स की शरीर को बहुत जरूरत होती है। एक एडल्ट के लिए शरीर के सही फंक्शन के लिए 2.4 मिलीग्राम विटामिन बी 12 की जरूरत होती है। खासकर, सर्दियों में इन विटामिन्स की कमी शरीर में कमजोरी पैदा कर सकती है। हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स और डेयरी प्रोडक्ट्स इनका अच्छा सोर्स है।

विटामिन सी 

विटामिन सी से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। खासकर, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए यह विटामिन बहुत जरूरी है। यह शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के लेवल को भी बनाकर रखता है। खट्टे फलों में विटामिन सी अधिक पाया जाता है। शरीर में इसकी कमी होने पर बीमारियां आपको आसानी से घर सकती हैं। इसलिए, इसके सही लेवल पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें- Vitamin B12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से दिखते हैं ये संकेत, इन फूड्स से करें दूर

विटामिन डी

vitamin d in winters

यह एक फैट में घुलने वाला विटामिन है, जो हड्डियों की मजबूती और शरीर की ताकत के लिए जाना जाता है। विटामिन डी एक विटामिन भी है और हार्मोन भी है, इसकी कमी होने पर कमजोरी महसूस होना, डिप्रेशन और सुस्ती जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। सूरज की रोशनी, डेयरी प्रोडक्ट्स इसका अच्छा सोर्स हैं।

यह भी पढ़ें- विटामिन-डी की कमी दूर करने के लिए करें ये 2 काम

 

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।