Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:44 PM IST

Pregnancy के पहले 3 महीनों में क्या खाएं और किन चीजों से बचें? एक्‍सपर्ट से जानें

प्रेग्‍नेंसी का पता चलते ही महिलाओं के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि अब क्या खाना चाहिए और किन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। खासकर प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीने बहुत ज्‍यादा ध्‍यान देने वाले होते हैं। क्योंकि यही वो समय होता है जब बच्‍चे के कई अंगों का व‍िकास शुरू होता है।
Updated:- 2026-06-16, 14:03 IST
diet plan for pregnancy

मां बनना हर मह‍ि‍ला के ल‍िए एक बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है, लेकि‍न ये वो समय होता है जब मह‍िलाओं को अपना जरूरत से ज्‍यादा ख्‍याल रखना होता है। खासकर खानपान का तो सबसे ज्‍यादा ध्‍यान रखने की सलाह दी जाती है। प्रेग्‍नेंसी के दौरान शुरुआत के 3 महीने बहुत ही ज्‍यादा देखभाल और ध्‍यान देने वाले होते हैं। क्‍योंक‍ि इसी समय बच्‍चे के कई अंगों का वि‍कास होना शुरू होता है।

इस समय मां के खानपान का असर बच्‍चे की ग्रोथ और हेल्‍थ पर भी पड़ता है। ऐसे में हमने मह‍िलाओं की डाइट के बारे में जानने के ल‍िए डॉ. अमृता राजदान कौल (सीनियर कंसल्टेंट, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, एशियन हॉस्पिटल) से बात की। उन्‍होंने बताया क‍ि प्रेग्‍नेंसी के शुरुआती तीन महीने में मह‍िलाओं को क्‍या खाना चाह‍िए और क्‍या नहीं। आइए जानते हैं-

diet plan for pregnancy (2)

पहले तीन महीने क्यों होते हैं खास?

प्रेग्नेंसी के शुरुआती 12 हफ्तों को पहला ट्राइमेस्टर कहा जाता है। ये समय शिशु के ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी माना जाता है।  इसी दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव भी होते हैं, जिसकी वजह से थकान, मतली, उल्टी और कमजोरी जैसी समस्याएं मह‍िलाओं को महसूस हो सकती हैं। इसलिए मह‍िलाओं को अपनी डाइट का खास ध्‍यान रखना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- Pregnancy के लास्‍ट मंथ में कार ड्राइव करना कि‍तना सेफ है? डॉक्‍टर से जानें

डाइट में जरूर शामिल करें फोलिक एसिड

डॉक्‍टर ने बताया क‍ि प्रेग्‍नेंसी के शुरुआती तीन महीने में फोल‍िक एस‍िड जरूर लेना चाह‍िए। ये बच्‍चे की ग्रोथ में अहम भूम‍िका न‍िभाता है। इसके ल‍िए आप हरी पत्तेदार सब्‍ज‍ियां, दालें और डॉक्‍टर ने जो सप्‍लीमेंट बताई हैं, उन्‍हें जरूर लें।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में योग करती महिला की तस्वीर वायरल, एक्सपर्ट से जानें क्या यह हर मां के लिए सुरक्षित है?

आयरन से भरपूर चीजें खाएं

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर को ज्‍यादा आयरन की जरूरत पड़ती है। आयरन की कमी होने पर कमजोरी और एनीमिया की समस्या हो सकती है। आयरन के लिए हरी चुकंदर, अनार, पालक और बाकी न्‍यूट्र‍िश‍ियस चीजों को डाइट में शाम‍िल करना चाह‍िए।

diet plan for pregnancy (1)

कैल्शियम भी है जरूरी

मां और बच्चे दोनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए शरीर को कैल्‍श‍ियम भी पर्याप्त मात्रा में म‍िलनी चाह‍िए। इसके लिए दूध, दही और पनीर जैसे फूड आइटम्‍स को अपनी डाइट में शामि‍ल करें। कैल्शियम हड्डियों और दांतों के विकास में अहम भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें- 40 की उम्र में मां बनना कितना सेफ? Pregnancy से पहले जान लें ये जरूरी बातें

प्रोटीन को नजरअंदाज न करें

प्रेग्‍नेंसी में प्रोटीन लेना भी सबसे जरूरी होता है। इसके ल‍िए आप दालें, पनीर, दूध और बाकी प्रोटीन से भरपूर चीजों को भी प्रेग्नेंसी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए।

मौसमी फल और सब्जियां खाएं

डाइट में अलग-अलग तरह के मौसमी फलों और सब्जियाें को भी शामिल करना फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। साथ ही फाइबर मिलने से डाइजेशन भी सही रहता है।

यह भी पढ़ें- गर्भावस्था में रोज सुबह से शाम तक क्या पिएं? जच्‍चा और बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

किन चीजों से बचना चाहिए?

डॉक्‍टर ने बताया क‍ि प्रेग्‍नेंसी के दौरान कच्चा या अधपका मांस खाने से बचना चाहिए। इससे इंफेक्‍शन का खतरा रहता है। अगर आप हाफ कुक्‍ड एग खाती हैं तो भी इससे दूरी बना लें। इसके अलावा मह‍िलाओं को जंक फूड से भी दूरी बना लेनी चाह‍िए। अगर आप चाय कॉफी ज्‍यादा पीती हैं तो भी इससे बचना चाह‍िए।

ताे अगर आप भी प्रेग्‍नेंसी के शुरुआती स्‍टेज में हैं तो शुरू के 3 महीने आपको अपनी डाइट पर खास ध्‍सान देना चाह‍िए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।