Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:59 PM IST

40 की उम्र में मां बनना कितना सेफ? Pregnancy से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Pregnancy Tips: आज के समय में ज्‍यादातर महिलाएं करियर बनाने के ल‍िए देर से शादी करती हैं। ऐसे में प्रेग्‍नेंसी भी लेट ही हो जाती है। उम्र की बात करें तो अब 35 से 40 की उम्र में मह‍िलाएं प्रेग्‍नेंसी की प्‍लान‍िंग करती है। हालांकि इस उम्र में प्रेग्नेंसी को डॉक्टर हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी मानते हैं, लेक‍िन अगर सावधानी बरती जाए तो सेफ प्रेग्‍नेंसी हो सकती है।
Updated:- 2026-05-15, 14:37 IST
healthy pregnancy tips in 40s

मां बनना एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन आजकल महिलाएं करियर, शादी में देरी या अपने कुछ पर्सनल रीजन से देर से मां बनने का फैसला लेने लगी हैं। आज कल अस्पतालों में जितनी भी प्रेग्नेंट महिलाएं दिखती हैं, उनकी उम्र 35 से 40 की होती है। हालांकि, इस उम्र में प्रेग्नेंसी को डॉक्टर हाई-रिस्क वाला मानते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि 40 की उम्र में हेल्दी प्रेग्नेंसी पॉसिबल नहीं है।

सही प्लानिंग, हेल्दी लाइफस्टाइल और समय पर मेडिकल टेस्ट की मदद से कई महिलाएं सुरक्षित तरीके से मां बन सकती हैं। इसके बारे में जानने के लिए हमने डॉ. ऋषिकेश पाई (कंसल्टेंट गाइनोलॉजिस्ट एंड आईवीएफ स्पेशलिस्ट, लीलावती हॉस्पिटल मुंबई एंड फोर्टिस अस्पताल दिल्ली और चंडीगढ़) से विस्तार से बात की। आइए जानते हैं-

healthy pregnancy tips in 40s (2)

क्या 40 की उम्र में प्रेग्नेंसी सेफ हो सकती है?

डॉ. ऋषिकेश पाई का कहना है कि 40 की उम्र में प्रेग्नेंसी आज के समय में काफी आम हो रही है, लेकिन इसे हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी माना जाता है। इस उम्र में कुछ सेहत से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए इस उम्र में महिलाओं को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- क्या अबॉर्शन के बाद दोबारा कंसीव करने में मुश्किल आती है? डॉक्टर से जानें जवाब

इस उम्र में कौन-से खतरे बढ़ सकते हैं?

  • 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा बढ़ सकता है। इस वजह से मां और बच्चे दोनों की सेहत पर असर पड़ता है।
  • कुछ महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान शुगर बढ़ने की समस्या भी देखने को मिलती है। इसे जेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता है।
  • कई मामलों में तो इस उम्र में समय से पहले डिलीवरी भी हो जाती है।
  • इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ बच्चे में कुछ क्रोमोसोमल समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इसी वजह से डॉक्टर समय-समय पर जरूरी टेस्ट कराने की सलाह देते हैं।

doctor rishikesh pai

 

Dr. Hrishikesh Pai, Consultant Gynaecologist & IVF Specialist, Lilavati Hospital Mumbai and Fortis Hospitals Delhi & Chandigarh 

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में नजर आ रहे हैं ये 6 संकेत, तुरंत करें डॉक्टर का रूख

प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले कौन-सी टेस्ट कराएं?

डॉक्टर ने बताया कि प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले कुछ जरूरी हेल्थ चेकअप करवाना जरूरी माना जाता है। इनमें शामिल हैं-

  • थायरॉइड टेस्ट
  • शुगर टेस्ट
  • ब्लड प्रेशर टेस्ट
  • फर्टिलिटी से जुड़ी टेस्ट

इन टेस्ट को कराने से शरीर की कंडीशन को समझा जा सकता है।

healthy pregnancy tips in 40s (1)

हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए किन बातों का रखें ध्यान?

  • डॉक्टर की सलाह से फोलिक एसिड लेना फायदेमंद होता है।
  • डाइट में फल, हरी सब्जियां और प्रोटीन को शामिल करें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • लाइट एक्सरसाइज और वॉक से शरीर को एक्टिव रखा जा सकता है।
  • बहुत ज्यादा तनाव न लें।

40 की उम्र में मां बनना पॉसिबल है, लेकिन इस दौरान ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। हेल्दी लाइफस्टाइल, जरूरी टेस्ट और डॉक्टर की निगरानी में प्रेग्नेंसी सेफ हाे सकती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।