लूज मोशन के दौरान न खाएं ये चीजें, बढ़ जाएगी समस्या

लूज मोशन एक ऐसी बीमारी है, जो हमारे पूरे शरीर को पस्त कर देती है। इस दौरान शरीर से इतना पानी निकल जाता है कि इंसान सही से उठ भी नहीं पाता है। खासतौर पर गर्मियों के दौरान पेट खराब हो जाता है। लेकिन इस दौरान आपको खान पान का खास ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन आपको नहीं करना चाहिए।
लूज मोशन क्यों होते हैं?
फूड पॉइजनिंग,लैक्टोज इंटॉलरेंस और इंफेक्शन लूज मोशन का कारण बनते हैं। अत्यधिक कॉफी और मैग्निशियम के सेवन से भी यह समस्या होने लगती है। इसके अलावा अत्यधिक चटपटा खाने से भी लूज मोशन हो सकते हैं।
लूज मोशन के लक्षण
- हालांकि, पेट दर्द कई कारणों से होता है , लेकिन कई बार यह लूज मोशन का भी लक्षण भी है।
- अगर आपका पेट फूलने लगे तो हो सकता है कि आपको लूज मोशन होने वाले हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स
भले ही आपको डेयरी प्रोडक्ट्स से कोई समस्या न हो, लेकिन लूज मोशन के दौरान इन चीजों को भूलकर भी न खाएं। लूज मोशन के दौरान आपको डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे लूज मोशन की समस्या बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन चीजों में लैक्टोज के रूप में चीनी होती है।
इसे भी पढ़ें:डायरिया से निजात पाने के लिए कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम
पैक्ड फ्रूट जूस
हालांकि, डॉक्टर यह सलाह देते हैं कि लूज मोशन के द्वारा शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। लेकिन आपको फ्रूट जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि पैक्ड जूस में भी कंस्ट्रेंट फॉर्म में शुगर होता है। जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। (मांसपेशियों में रहता है दर्द तो फॉलो करें ये डाइट)
इसे भी पढ़ें:Health Tips For Summer: गर्मियों में डायरिया से डरें नहीं बल्कि इन आसान टिप्स से करें बचाव
मीठे पर्दाथ
मीठे पर्दाथों का सेवन गैस, ऐंठन, पानी जैसा मल और पेट दर्द का कारण बनता है। जिससे ज्यादा लूज मोशन होने लगते हैं। लूज मोशन के दौरान चाय या कॉफी बिल्कुल भी न पिएं। ये आपके बड़ी आंतो से पानी खिंचता है, जिससे लूज मोशन की समस्या बढ़ जाती है। (बूढ़े माता-पिता के स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करें)
फ्राइड फूड्स
जिस तरह फ्राइड फूड्स से वजन बढ़ता है, उसी तरह ये फूड्स सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। क्योंकि फैट को डाइजेस्ट होने में समय लेता है, जिससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है। जिससे लूज मोशन बढ़ने लगते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।