Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

चिया सीड्स को इन 10 तरीकों से करें डाइट में शामिल, मिलेंगे कई फायदे

चिया सीड्स गुणों की खान होते हैं। खासकर, महिलाओं के लिए ये बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हें कई तरीकों से डाइट में शामिल कर आप इनसे पूरा फायदा पा सकती हैं।
Updated:- 2024-03-26, 12:23 IST
How long should I soak chia seeds

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। बैलेंस डाइट के अलावा, कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खाने से सेहत दुरुस्त हो सकती है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं। चिया सीड्स भी इन्हीं में से एक हैं। इन्हें हिन्दी में सब्जा के बीज कहा जाता है। ये गुणों की खान होते हैं और खासकर, महिलाओं के लिए चिया सीड्स बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। मोटापा कम करने से लेकर डाइजेशन सुधारने तक, इनके कई लाभ हैं। ये हाई फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर एक सुपरफूड है। इसे डाइट में शामिल करने के कई तरीके हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

चिया सीड्स को इन तरीकों से करें डाइट में शामिल (What is the healthiest way to eat Chia Seeds)

chia seeds lemon water for weight loss

  • आप चिया सीड्स को पानी में डालकर एक डिटॉक्स ड्रिंक बना सकती हैं। जिसे आप पूरे दिन धीरे-धीरे पी सकती हैं।
  • चिया सीड्स को रातभर पानी में भिगाएं। सुबह आपको वे एक जेल जैसे नजर आएंगे। इसे 1-2 चम्मच अपनी स्मूदी के ऊपर डालकर आप हेल्दी ब्रेकफास्ट बना सकती हैं।
  • आप चिया सीड्स वाले पानी में नींबू मिलाकर इसका सेवन करें। इससे आपको दोगुना फायदा मिलेगा।
  • चिया सीड्स को दूध में भिगोकर भी खाया जा सकता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहती हैं, तो इन्हें दूध में भिगोकर खाएं।
  • आप स्प्राउट्स या किसी भी अन्य हेल्दी सलाद के ऊपर चिया सीड्स डालकर खा सकती हैं।
  • अगर आप बेली फैट कम करना चाहती हैं, तो चिया सीड्स को पानी में उबालकर भी पी सकती हैं।
  • आप चिया सीड्स को दही में मिलाकर भी खा सकती हैं।
  • चिया सीड्स के साथ पुडिंग भी बनाई जा सकती है।
  • चिया सीड्स को दूध में भिगोकर इसके साथ हलवा भी बनाया जा सकता है। 
  • अगर आप नाश्ते में दलिया या सीरियल खाती हैं, तो इसमें चिया सीड्स को मिलाएं।

चिया सीड्स के फायदे (Chia Seeds benefits for Females)

chia seeds water for constipation

  • चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।
  • इन्हें डाइट में शामिल करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • डाइजेशन सुधारने में भी ये फायदेमंद हैं।
  • इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।
  • ये हड्डियों और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं।
  • ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करते हैं।
  • एजिंग के साइन्स को कम करने में भी ये बीच लाभकारी हैं। 

यह भी पढ़ें- उम्र से 10 साल जवां दिखने के लिए डाइट में शामिल करें ये नट्स और सीड्स

 

चिया सीड्स को इन तरीकों से डाइट में शामिल कर आप पूरा लाभ पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, 5 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।