इलायची भारतीय रसोई का एक बेहद बेहतरीन मसाला है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आयुर्वेद में इसे एक शक्तिशाली औषधि के रूप में जाना जाता है। वैसे तो इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि रात को सोने से पहले इलायची चबाने से सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
अगर आप रात को सोने से पहले इलायची चबाकर सोते हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या कम होती है। यह भोजन को जल्दी पचने में मदद करती है। इसमें भोजन पचाने वाले एंजाइम होते हैं, जो भोजन को अधिक कुशलता से तोड़ने में मदद करते हैं।
इलायची चबाने से आपका नर्वस सिस्टम शांत होता है, जिससे अच्छी और गहरी नींद आती है। जिन लोगों को नींद से जुड़ी परेशानी है, वह लोग इसका सेवन कर सकते हैं।
इलायची में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इसे चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है और ताजगी बनी रहती है।
इलायची में पोटेशियम की मात्रा होती है,जो रक्त संचार को बेहतर बनाती है। इससे बीपी को संतुलित करने में मदद मिलती है। अगर आप बीपी के पेशेंट है, तो आपको इलायची जरूर चबानी चाहिए।
यह भी पढ़ें-मार्केट में बिक रहा नकली पनीर कर सकता है आपको बीमार, इसे खाने से शरीर में क्या होता है? जानें
यह विडियो भी देखें
इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर के हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करते हैं। महिलाओं के लिए तो बेहद फायदेमंद है। इससे आपको ऊर्जा बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
इलायची एक तरह से ब्लड प्यूरिफाई करने का काम करती है, सोने से पहले इसे चबाया जाए, तो त्वचा को फायदा मिल सकता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।