herzindagi
image

एसिडिटी से राहत दिला सकते हैं ये 4 नेचुरल फूड्स, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में एसिडिटी के कारण परेशान रहते हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे चार फूड्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से इसमें आराम पा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-16, 11:30 IST

एसिडिटी एक आम समस्या है, लेकिन काफी परेशान कर देती है। खासकर गर्मियों में इससे ज्यादा परेशानी होती है। कुछ लोग तो आए दिन एसिडिटी से परेशान रहते हैं। गैस की गोली खानी पड़ती है। इसके चलते शरीर को सही पोषण भी नहीं मिल पाता है। अगर आप भी गर्मियों में बार-बार सीने में जलन, डकार, गैस या खट्टी डकार जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आपकी आंतों को ठंडक और आराम चाहिए। इसके लिए हम आपो कुछ देसी और नेचुरल उपाय बता रहे हैं। डाइट एक्सपर्ट लवलनीत बत्रा ने जानकारी साझा कर रही है।

एसिडिटी से राहत दिला सकते हैं ये 4 नेचुरल फूड्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)

पुदीने का सेवन करें। पुदीने में मेन्थॉल होता है जो न सिर्फ पाचन तंत्र को ठंडक देता है, बल्कि गैस और एसिड रिफ्ल्क्स को भी कम करता है।यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाता है। इसके लिए आप पुदीने की चटनी खाएं। पुदीने का पानी पिएं। 

ब्रोकली स्प्राउट्स का सेवन करें। ये छोटे छोटे स्प्राउट्स दिखने में साधारण लगते हैं, लेकिन इसमें सल्फोराफेन जैसे तत्व होते हैं, जो गट की सूजन को कम करते हैं और आंतों को डिटॉक्स करते हैं। इन्हें आप सलाद की तरह खाएं। दोपहर में साइड डिश के रूप में लें, सूप या खिचड़ी के ऊपर टॉपिंग करें।

यह भी पढ़े-गर्मियों में कच्चा आम खाने से पहले जान लीजिए इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

bael-fruit for acidity

बेल का फल आयुर्वेद में पेट की समस्याओं के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसका जूस पीन से पेट को ठंडक देता है, एसिड बैलेंस करता है और डाइजेशन को सुधारता है, खासकर जब एसिडिटी स्ट्रेस या दवाइयों की वजह से हो। सुबह खाली पेट या दोपहर में खाना खाने से पहले एक गिलास बेल जूस हल्का ठंडा करके पिएं।

यह विडियो भी देखें

एलोवेरा सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, पेट के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका जूस पेट की अंदरूनी परत को कोट करता है जिससे एसिड की दीवार को नुकसान नहीं पहुंचा पाता है।

यह भी पढ़े-गर्मियों पिएं यह हेल्दी ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और लू से भी होगा बचाव

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।