खाने के बाद रोजाना 1 लौंग चबाने से क्या होता है?

हमारी रसोई में हमारी सेहत का खजाना छिपा है। अगर ऐसा कहा जाए, तो बिल्कुल गलत नहीं होगा। छोटे-मोटे इंफेक्शन्स से लेकर, इम्यूनिटी बूस्ट करने तक के नुस्खे आपको किचन में ही मिल जाएंगे। इन नुस्खों का इस्तेमाल पीढ़ियों से हमारे घरों में होता आया है। दालचीनी, लौंग, हल्दी, अजवाइन, जीरा, मेथी, सौंफ और काली मिर्च समेत कई मसाले गुणों की खान हैं, जो सेहत से जुड़ी कई मुश्किलों को हल करते हैं। लौंग, इन्हीं गुणकारी मसालों में से एक है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। लौंग कई तरीकों से सेहत को फायदा पहुंचाती है। अगर आप खाना खाने के बाद रोजाना 1 लौंग चबाएं, तो इससे कई फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
खाना खाने के बाद रोजाना 1 लौंग खाने से क्या होता है? (What happens if I chew a clove laung everyday?)
- खाना खाने के बाद लौंग चबाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। खासकर, इससे डाइजेशन को बहुत फायदा होता है। खाने के बाद लौंग चबाने से, एसिडिटी और गैस की दिक्कत दूर होती है।
- अगर खाना खाने के बाद आप रोजाना 1 लौंग चबाएंगी, तो इससे कुछ समय में आपका डाइजेशन मजबूत हो सकता है। इससे ब्लोटिंग और सीने में जलन दूर होती है।
- फैटी लिवर में भी लौंग फायदेमंद है। अगर आप रोजाना 1 लौंग चबाएंगी, तो लिवर डिटॉक्स होगा।
- लौंग में फ्लेवोनॉइड्स, यूजेनॉल और फेनोलिक समेत कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स, सेल्स को डैमेज से बचाते हैं। रोजाना एक लौंग चबाने से कुछ वक्त में इंफ्लेमेशन कम हो सकता है।
- रोजाना 1 लौंग चबाने से ओरल हेल्थ दुरुस्त रहती है। लौंग एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इससे दांत दर्द में आराम मिल सकता है और सांसों से आने वाली दुर्गंध दूर होती है।
- लौंग में एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। रोजाना 1 लौंग चबाने से, इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें- सोने से पहले तलवों पर हल्का गुनगुना सरसों का तेल लगाने से क्या होता है?
- रोजाना 1 लौंग चबाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल मैनेज होता है और हार्ट हेल्थ दुरुस्त होती है।
- लौंग, शरीर में डाइजेस्टिव एंजाइम के सीक्रेशन को बढ़ावा देती है। रोजाना 1 लौंग चबाने से खाना सही तरह से पचता है। यह गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसे खाने से भूख खुलकर लगती है।
- खाने के बाद, रोजाना 1 लौंग चबाने से, शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलने में मदद मिलती है और शरीर डिटॉक्स होता है।
- रोजाना खाना खाने के बाद 1 लौंग चबाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में हल्दी वाले पानी में आंवला डुबोकर खाने से क्या होता है?
खाने के बाद, रोजाना 1 लौंग चबाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।