रोजाना 1 चुकंदर खाने से महिलाओं की फर्टिलिटी पर क्या असर होता है?

महिलाएं आसानी से कंसीव कर पाएं, इसके लिए फर्टिलिटी का सही होना जरूरी है। फर्टिलिटी कमजोर होने पर, कंसीव करने में मुश्किल आती है। फर्टिलिटी की दिक्कतें आजकल महिलाओं में काफी बढ़ती जा रही हैं। खासकर, अगर आप देर से कंसीव करने की प्लानिंग करती हैं, तो इसमें और भी दिक्कत आ सकती है। हमारी डाइट, लाइफस्टाइल, हार्मोनल इंबैलैंस और स्ट्रेस समेत कई चीजों का असर फर्टिलिटी पर होता है। हेल्दी डाइट से जहां फर्टिलिटी को सुधारा जा सकता है, वहीं अनहेल्दी डाइट, फर्टिलिटी पर बुरा असर डाल सकती है। न्यूट्रिशन्स से भरपूर कई फल और सब्जियां, फर्टिलिटी को सुधारने में मदद कर सकते हैं। चुकंदर इन्हीं में से एक है। अगर महिलाएं रोजाना एक चुकंदर खाएंगी, तो इससे फर्टिलिटी पर क्या असर होगा, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यू्ट्रिशनिस्ट हैं।
रोजाना 1 चुकंदर खाने से महिलाओं की फर्टिलिटी पर क्या असर होता है? (What happens if you eat one beetroot every day for fertility?)

- डाइटिशियन का कहना है कि रोजाना एक चुकंदर खाने से महिलाओं की फर्टिलिटी मजबूत होती है। खासकर, 30 की उम्र के बाद आपको डाइट में रोजाना एक चुकंदर या इसका जूस शामिल करना चाहिए।
- चुकंदर रोजाना खाने से एग क्वालिटी में सुधार होता है। यह फोलेट से भरपूर होता है। रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए, फोलेट बहुत जरूरी होता है। अगर आप रोज 1 चुकंदर खाएंगी, तो शरीर में खून की कमी भी दूर होगी।
- चुकंदर में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के और पोटैशियम होता है। रोजाना एक चुकंदर खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
यह भी पढ़ें- फर्टिलिटी और प्रेग्नेंसी पर क्या होता है डायबिटीज का असर? डॉक्टर से जानें

- अगर आप रोजाना 1 चुकंदर खाती हैं, तो इससे यूट्रस की बाहरी परत मजबूत होती है और कंसीव करने में आसानी होती है।
- रोजाना 1 चुकंदर खाने ले शरीर में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजनेशन में सुधार होता है। इससे शरीर में हार्मोन्स भी बैलेंस होते हैं और फर्टिलिटी मजबूत होती है।
- रोजाना 1 चुकंदर खाने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ता है। इससे सेक्शुअल ऑर्गन्स में ब्लड फ्लो सुधरता है।
- प्रेग्नेंसी में भी चुकंदर खाना फायदेमंद होता है। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है और भ्रूण के विकास में भी मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचा रही हैं आपकी ये 6 आदतें, मां बनने में हो सकती है मुश्किल
कंसीव करने की कोशिश करते वक्त, महिलाओं के लिए हेल्दी डाइट लेना और लाइफस्टाइल की सही आदतों को अपनाना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।