
कुछ लोगों को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा बिल्कुल नहीं लगाया जा सकता है। जहां कुछ लोग 50 की उम्र में भी 30 के लगते हैं। वहीं, कुछ लोग कम उम्र में ही अपनी उम्र से कई गुना बड़े नजर आने लगते हैं। बढ़ती उम्र का असर आपकी स्किन पर साफ दिखता है। लोग अक्सर बढ़ती उम्र को छिपाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन जवां दिखने के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले आपको डाइट पर ध्यान देना चाहिए। अगर डाइट सही नहीं है, तो उम्र से पहले स्किन अपना ग्लो खो सकती है।
वहीं, अगर आप सही डाइट लें, डाइट में एक्सपर्ट की बताई कुछ खास चीजों को शामिल करें, तो इससे आप उम्र से जवां नजर आएंगी। इन एंटी-एजिंग फूड्स के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर शिखा शर्मा दे रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।

एंटी-एजिंग डाइट में टमाटर फायदेमंद माना जाता है। टमाटर में लाइकोपीन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। यह स्किन को कई बीमारियों से बचाता है। यह फ्री रेडिकल्स से भी स्किन का बचाव करता है। इसकी वजह से स्किन पर झुर्रियां नहीं होती हैं और स्किन जवां नजर आती है।
ऐलोवेरा स्किन पर लगाना तो फायदेमंद होता है, लेकिन साथ ही इसे डाइट में शामिल करना भी उम्र से कम दिखने में मदद कर सकता है। ऐलोवेरा में जिबरेलिन्स और ऑक्सिन नाम के दो हार्मोन पाए जाते हैं। इन दोनों हार्मोन्स में हीलिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इनसे स्किन इंफ्लेमेशन कम होता है और नए सेल्स की ग्रोथ होती है। इसके अलावा भी इसमें कई ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जिससे स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- बढ़ती उम्र को घटाएगा एलोवेरा जेल, जानें चेहरे पर इस्तेमाल करने का तरीका

उम्र से जवां दिखने के लिए जैस्मीन टी पिएं। यह स्किन को हाइड्रेट रखती है। स्किन के लचीलेपन को बढ़ाने और स्किन को नेचुरली मॉइस्चराइज रखने में यह आपकी मदद कर सकती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो स्किन की इम्यूनिटी को बनाए रखते हैं।
स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाए रखने के लिए अखरोट (वजन कम करने के लिए अखरोट) फायदेमंद होता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। जो स्किन को ग्लोइं बनाते हैं। यह शरीर की कमजोरी को भी दूर करते हैं।
यह भी पढ़ें- Anti Ageing Treatment: जवां त्वचा पाने के लिए करें सिर्फ इस एक चीज का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।