herzindagi
pcos friendly fruits

PCOS में महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये फल

PCOS के लक्षणों को कम करने में कुछ फल मदद कर सकते हैं। वहीं, गलत डाइट और खराब रूटीन आपको और अधिक परेशान कर सकता है। हार्मोनल इंबैलेंस के लिए हमारी कुछ आदतें जिम्मेदार होती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-22, 12:14 IST

Best Fruits for PCOS: PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, महिलाओं में आजकल एक आम समस्या बन गई है। इसमें महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है। बालों का झड़ना, चेहरे पर अनचाहे बाल आना, वजन बढ़ना, पीरियड्स अनियमित होना समेत कई लक्षण हैं, जो PCOS में नजर आते हैं। PCOS के लक्षणों को कम करने में कुछ फल मदद कर सकते हैं। वहीं, गलत डाइट और खराब रूटीन आपको और अधिक परेशान कर सकता है। हार्मोनल इंबैलेंस के लिए हमारी कुछ आदतें जिम्मेदार होती हैं। PCOS में हाई ग्लाइसेमिक फूड्स, रिफाइंड शुगर, तली-भुनी चीजों और फैटी फूड्स से दूर रहना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें PCOS में जरूर खाना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

PCOS में महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये फल (What are the best foods for PCOS)

banana in pcos

  • PCOS में महिलाओं को केला जरूर खाना चाहिए। इसमें फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी 6, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।
  • इसमें पानी और पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। लेकिन शुगर कम होती है। केला गट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।
  • PCOS में सेब जरूर खाना चाहिए। सेब खाने से शुगर और वजन कंट्रोल में रहता है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है। 
  • PCOS में डाइटरी फाइबर अधिक होता है और इसे खाने से PCOS के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
  • नाशपाती का GI कम होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह वजन घटाने में मदद करती है।
  • PCOS में महिलाओं को संतरा भी जरूर खाना चाहिए। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल करने इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
  • लो जीआई, हाई विटामिन सी, विटामिन ई और पोटेशियम से भरपूर कीवी को भी PCOS के लक्षणों को कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
  • यह डाइजेशन के लिए अच्छी होती है। PCOS में महिलाओं को अक्सर डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं।

kiwi in pcod

  • कीवी बाउल मूवमेंट को सही करने और कब्ज को दूर करने में काम आती है। 
  • अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और प्रोबायोटिक्स होते हैं। इससे गट हेल्थ सुधरती है और यह खून की कमी को भी दूर करता है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में आ जाती है सूजन? इन आयुर्वेदिक उपायों की लें मदद 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।