सुंदरता का अमृत है यह लाल जूस, चेहरे पर चाहिए 'कश्मीरी ग्लो' तो 15 दिन पीकर देखें

खूबसूरत और हेल्दी स्किन पाने के लिए लोग न जाने कितने ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोई सीरम लगाता है तो कुछ लोग फेस पैक और क्रीम पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। वहीं घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल भी आजकल खूब किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ फल ऐसे भी हैं, जिनका जूस पीने से आपके चेहरे पर कश्मीरी ग्लो आ सकता है? अनार भी उन्हीं में से एक है।
लाल दाने वाला यह फल पोषक तत्वों से भरपूर हैं। अनार का जूस सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है, साथ ही यह आपकी खूबसूरती भी निखार सकता है। ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं कि वह खुद अनार का जूस पीती हैं। आइए जानते हैं कि इससे आपको क्या फायदे मिल सकते हैं-
क्यों खास माना जाता है अनार का जूस?
आपको बता दें कि अनार में विटामिन सी, पॉलीफेनॉल्स और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने का काम करता है। इसके अलावा इसमें पानी की मात्रा भी अच्छी होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।
-1783931786319.jpg)
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है अनार?
जब शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, तो उसका असर स्किन पर भी देखने को मिलता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. राधिका रहेजा का कहना है कि नियमित रूप से फल और उसका जूस पीने से स्किन ज्यादा हेल्दी और ग्लोइंग नजर आ सकती है। हालांकि, हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए रिजल्ट्स भी अलग-अलग हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Skin Care: क्या आप भी चेहरे पर सीधे रगड़ती हैं नींबू? ध्यान दें ये बातें
शरीर को रखता है हाइड्रेट
स्किन को हेल्दी रखने के लिए शरीर का हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो स्किन भी बेजान और ड्राई नजर आने लगती है। इस वजह से भी अनार का जूस लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- महंगे सीरम पर क्यों खर्च करना पैसा? घर पर बने इस नेचुरल सीरम से चेहरे पर लाएं ग्लो
15 दिन तक पीने से क्या होगा?
अगर आप 15 दिनों तक नियमित रूप से अनार का फ्रेश जूस पीती हैं, तो आपको फर्क देखने को मिल सकता है। आपके चेहरे पर कश्मीरी ग्लो नजर आ सकता है।
-1783931797995.jpg)
इसके ये फायदे भी जानें
यूसीएलए (UCLA) की एक स्टडी बताती है कि अनार का जूस और उसके अर्क आपको ये फायदे पहुंचा सकते हैं-
- अनार को डाइट में शामिल करने से सूरज की हानिकारक UVB रेज स्किन को नुकसान नहीं पहुंचा पाती हैं।
- धूप से चेहरे पर टैनिंग, रेडनेस या जलन की समस्या भी नहीं होती है।
- जो लोग अनार का सेवन करते हैं, उनकी स्किन ज्यादा चमकदार नजर आ सकते हैं, क्योंकि धूप का असर चेहरे पर कम हो सकता है।
- अनार का जूस लेने से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- एक-दो नहीं, चिया सीड्स से बनाएं 5 तरह के फेस पैक; चेहरे पर आएगा कुदरती निखार
जूस पीते समय रखें इन बातों का ध्यान
- हमेशा फ्रेश जूस ही पिएं।
- पैकेट वाला जूस न लें।
- जरूरत से ज्यादा सेवन करने से बचें।
अगर आपको कोई सेहत से जुड़ी समस्या है, तो डाइट में बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन के लिए प्रियंका चोपड़ा लगाती हैं गोल्ड सीरम, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इसके फायदे
अनार का जूस स्वाद और पोषण दोनों के लिहाज से एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखना चाहती हैं, तो इस फल का जूस ले सकती हैं। साथ ही साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।