ग्लोइंग स्किन के लिए प्रियंका चोपड़ा लगाती हैं गोल्ड सीरम, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इसके फायदे
-1783830946439.webp)
आज के समय में स्किनकेयर में कोई न कोई नया इंग्रीडिएंट चर्चा में आ ही जाता है। कभी विटामिन-सी की बात होती है तो कभी नायसिनामाइड और हायलूरोनिक एसिड का ट्रेंड देखने को मिलता है। इन दिनों गोल्ड सीरम खूब पसंद किया जा रहा है। सेलिब्रिटीज भी इसे लगाना पसंद करते हैं। कुछ दिनों पहले ड्रीम गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो गोल्ड सीरम लगाती हुई नजर आईं थीं।
ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर ये सीरम है क्या और इसके फायदे क्या हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या सरीन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
क्या है गोल्ड सीरम?
गोल्ड सीरम एक तरह का स्किनकेयर प्रोडक्ट है, जिसमें बहुत बारीक गोल्ड पार्टिकल्स या कोलाइडल गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ हायलूरोनिक एसिड, विटामिन-सी, नायसिनामाइड और कुछ न्यूट्रिशन देने वाले ऑयल भी मिलाए जाते हैं।
यह सीरम स्किन को हाइड्रेट करने और चेहरे पर ग्लो लाने का काम करता है। कई लोग इसे मेकअप करने से पहले भी लगाते हैं ताकि स्किन ज्यादा स्मूथ और ग्लोइंग नजर आ सके।
View this post on Instagram
क्या गोल्ड सीरम सच में स्किन को ग्लाेइंग बनाता है?
डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या सरीन का कहना है कि गोल्ड सीरम त्वचा का रंग बदलने या गोरा करने का काम नहीं करता है। चेहरे पर जो चमक दिखाई देती है, उसका कारण इसमें मौजूद हायलूरोनिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और मॉइस्श्चराइजिंग एलिमेंट्स होते हैं।
यह भी पढ़ें- 40 साल में प्रियंका चोपड़ा जैसी स्किन चाहिए, ताे एक्ट्रेस की मॉम का बताया फेस पैक करें ट्राई
गोल्ड सीरम लगाने के फायदे भी जानें
- गोल्ड सीरम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे लगाने के बाद त्वचा ज्यादा शाइनी और फ्रेश नजर आती है।
- इसमें मौजूद हायलूरोनिक एसिड स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इससे स्किन ज्यादा सॉफ्ट और हेल्दी नजर आ सकती है।
- अगर आपकी त्वचा डल नजर आ रही है, तो गोल्ड सीरम उसे कुछ समय के लिए ज्यादा फ्रेश और चमकदार दिखाने में मदद कर सकता है।
- ये सीरम त्वचा की हल्की सूजन और रेडनेस को भी कम करने में कारगर हो सकता है।
किन लोगों के लिए फायदेमंद है गोल्ड सीरम?
गोल्ड सीरम खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है जिनकी स्किन बहुत ड्राई या बेजान नजर आती है। अगर आपको किसी इवेंट में जाना है और तुरंत फ्रेश लुक चाहिए, तो आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की मॉम बालों में लगाती हैं ये DIY Hair Mask, बाल बनेंगे स्मूथ और घने
किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है या बार-बार मुंहासे निकलते हैं, तो आपको इसका इस्तेमाल करने में सावधानी बरतनी चाहिए। कई मामलों में ताे ये पोर्स को भी ब्लॉक कर सकता है जिससे आपको मुंहासों की समस्या ज्यादा हो सकती है।
इस्तेमाल करने से पहले रखें ये बात ध्यान में
- गोल्ड सीरम लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें।
- पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- अगर त्वचा पर जलन, खुजली या रेडनेस फील तो इस्तेमाल न करें।
कुल मिलाकर, गोल्ड सीरम त्वचा को टेंपरेरी चमक और हाइड्रेशन देने में मदद कर सकता है, लेकिन ये कोई स्किन ट्रीटमेंट नहीं है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-freepik/instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।