Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:08 AM IST

महंगे सीरम पर क्यों खर्च करना पैसा? घर पर बने इस नेचुरल सीरम से चेहरे पर लाएं ग्लो

आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ और चमकदार नजर आए। इसके लिए लोग बाजार से महंगे- महंगे सीरम खरीदते हैं। इनकी रेट भी काफी ज्‍यादा होती हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर भी सबसे सस्‍ता सीरम बना सकती हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है और इससे आपकी स्‍क‍िन का ग्‍लो बढ़ जाएगा।
Updated:- 2026-06-25, 19:29 IST
homemade serum

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। हालांकि, ये केमिकल बेस्ड होते हैं, जिससे स्किन को काफी नुकसान भी पहुंचता है। लोग बाजार में मिलने वाले सीरम का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनकी कीमतें काफी ज्यादा होती हैं। ऊपर से ये कई बार हर किसी की स्किन पर सूट भी नहीं करते हैं। हालांकि, आप चाहें तो घर पर ही ये सीरम बना सकती हैं। इसे इस्तेमाल करने से आपके चेहरे की रंगत तो सुधरेगी ही, स्किन को भी पोषण मिलेगा। हम आपको जिस चीज से घर पर सीरम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, अक्सर लोग इसे फेंक देते हैं, लेकिन आज के बाद आप ऐसा नहीं करेंगी। आइए जानते हैं सीरम को बनाने के बारे में-

homemade serum (2)

संतरे के छिलके से बनाएं सीरम

हम सभी के घर में संतरा जरूर आता है। इसे खाने के बाद लोग छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन आप इसी से सीरम बना सकती हैं। दरअसल, संतरे के छिलकों में विटामिन C होता है, जो स्किन की ब्राइटनेस बढ़ाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की डलनेस भी कम होती है और ये दाग-धब्बों को भी दूर करने में मददगार होता है।

यह भी पढ़ें- महंगे सीरम की जगह इस्तेमाल करें ये होममेड Night Serum, शीशे जैसा चम‍क उठेगा चेहरा

सीरम बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • सूखे हुए संतरे के छिलके
  • गुलाब जल
  • एलोवेरा जेल

कैसे बनाएं?

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले संतरे के छिलकों को अच्छे से सुखा लें
  • अब इन्हें पीसकर पाउडर बना लें
  • इसके बाद 1 चम्मच छिलके का पाउडर लें
  • उसमें 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं
  • फिर 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालें
  • इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें
  • आपका होममेड सीरम तैयार है

यह भी पढ़ें- Skin Lightening Serum घर पर बनाएं और 10 रुपये के गुड़ से गोरी रंगत पाएं

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इसे इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को धो लें
  • अब थोड़ा सा सीरम लें और चेहरे पर लगाएं
  • हल्के हाथों से थोड़ी देर के लिए मसाज करें
  • इसे धोने की जरूरत नहीं है, ऐसे ही छोड़ दें

homemade serum (1)

आपको बता दें कि इस सीरम में इस्तेमाल की गई सारी चीजें स्किन को जबरदस्त फायदे पहुंचाती हैं। दरअसल संतरे के छिलके में मौजूद विटामिन C स्किन को हेल्दी बनाता है। गुलाब जल से स्किन को ठंडक और फ्रेशनेस मिलती है। एलोवेरा के बारे में तो आप सभी जानती ही हैं कि इससे हमारी स्किन मॉइस्चराइज होती है।

यह भी पढ़ें- Korean Beauty Tips: ग्‍लास स्‍क‍िन चाह‍िए, तो Tiger Grass का ऐसे करें इस्तेमाल

इन बातों का रखें ध्यान

  • सीरम को बहुत ज्यादा मात्रा में न लगाएं
  • अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • रोजाना 1 बार ही इस्तेमाल करें
  • हर हफ्ते नया सीरम बना लें
  • फ्रिज में ही स्टोर करें
  • हमेशा रात में ही इस्तेमाल करें

यह भी पढ़ें- आइब्रो ग्रोथ के लिए ऐसे इस्तेमाल करें प्याज का रस, जानें बनाने का आसान तरीका

तो अगर आप भी घर पर कम पैसों में सीरम बनाना चाहती हैं, तो ये तरीका आजमा सकती हैं। इससे आपकी स्किन को जबरदस्त ग्लो मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Imafe Credit- Freepik/Ai generated

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।