एक-दो नहीं, चिया सीड्स से बनाएं 5 तरह के फेस पैक; चेहरे पर आएगा कुदरती निखार
-1783313584617.webp)
हम सभी खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करते। कोई बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करता है तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। वहीं, इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां पार्लर जाकर महंगे फेशियल, ब्लीच और क्लीनअप करवाती हैं। ऐसे में अगर आप अपने पैसे बचाना चाहती हैं तो चिया सीड्स आपकी मदद कर सकता है।
चिया सीड्स सिर्फ वेट लॉस करने में नहीं, बल्कि आपकी खूबसूरती निखारने के भी काम आता है। ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने चिया सीड्स से 5 तरह के फेस पैक बनाने के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं, उनके बारे में-
चिया सीड्स और शहद का फेस पैक
अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई रहती है, तो चिया सीड्स और शहद का फेस पैक आपके लिए अच्छा रहेगा। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
-1783314234068.jpg)
- एक चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स
- एक चम्मच शहद
कैसे बनाएं और इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?
ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश काैर ने बताया कि ये फेस पैक बनाने के लिए भीगे हुए चिया सीड्स में शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर आएगी हीरे जैसी चमक, बस हफ्ते में 2 बार लगाएं ये खास उबटन
चिया सीड्स और दही का फेस पैक
चिया सीड्स और दही का फेस पैक त्वचा को फ्रेश लुक देने का काम करता है। इसे बनाने के लिए आपको बस 2 चीजें चाहिए होंगी-
- एक चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स
- एक चम्मच दही
कैसे बनाएं?
दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को धो लें। अब इसे चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें। इसके बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
चिया सीड्स और एलोवेरा जेल फेस पैक
एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक और नमी देने के लिए जाना जाता है। इसका इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में किया जाता रहा है। इसके लिए आपको चाहिए-
- एक चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स
- एक चम्मच एलोवेरा जेल
- आप चाहें तो गुलाब जल भी ऐड कर सकती हैं
यह भी पढ़ें- 40 की उम्र में भी दिखेंगी 25 की, एक्सपर्ट ने बताया Glass Skin पाने का तरीका
कैसे बनाएं?
इस फेस पैक को बनाने के लिए दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर एक मिक्सचर तैयार कर लें। इसे भी आपको चेहरे पर तब तक लगाकर रखना है जब तक ये सूख न जाए। बाद में सादे पानी से चेहरे को धो लेना है और आप जो भी क्रीम या मॉइश्चराइजर यूज करती हैं, उसे लगा लें।
चिया सीड्स और गुलाब जल फेस पैक
चिया सीड्स और गुलाब जल का फेस पैक भी आपकी स्किन को चमकदार बना सकता है। इससे आपको फ्रेश लुक भी मिल सकता है। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ ये 2 चीजें चाहिए-
- एक चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स
- थोड़ा सा गुलाब जल
कैसे बनाएं?
इस फेस पैक को बनाने के लिए आप चिया सीड्स को कुछ देर के लिए गुलाब जल में भिगो दें। जब ये अच्छी तरह से फूल जाए तो उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इन्हें चेहरे पर बराबर लेयर में लगा दें। फिर 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

चिया सीड्स और बेसन फेस पैक
अगर आप चेहरे की डीप क्लीनिंग करना चाहती हैं तो ये फेस पैक आप ट्राई कर सकती हैं। ये चेहरे की अंदर से सफाई करता है। इसे बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए-
- एक चम्मच बेसन
- आधा चम्मच चिया सीड्स
- थोड़ा सा गुलाब जल
कैसे बनाएं?
इसे बनाने के लिए आप भीगे हुए चिया सीड्स में बेसन और गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर बराबर मात्रा में लगाएं। इसे सूखने पर सादे पानी से धो लें।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप ये फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए-
- कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- इस फेस पैक को हफ्ते में एक से दो बार ही लगाएं।
- आंखों के आसपास न लगाएं।
- बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- स्किन से जुड़ी कोई दिक्कत है तो एक्सपर्ट की सलाह लें।
अगर आप भी चेहरे पर कुदरती निखार पाना चाहती हैं तो ये फेस पैक ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।