हमारे शरीर को रोज होती है इन विटामिन्स की जरूरत, बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए रोज कई विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। कुछ विटामिन्स ऐसे होते हैं जिनकी कमी होने पर हमारे शरीर में इसका असर साफ दिखने लगता है। इन विटामिन्स की कमी होने पर हमारी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और कई तरह के इंफेक्शन्स भी हमें घेर लेते हैं। विटामिन्स की कमी होने पर मसल्स, बोन्स और स्किन से जुड़ी परेशानियां भी होने लगती हैं। हेल्दी रहने के लिए हमारी डाइट ऐसी होनी चाहिए जिससे हमें सभी विटामिन्स मिल सके। अलग-अलग विटामिन्स की हमारे शरीर में अलग भूमिका होती है। कुछ विटामिन्स आंखों की रोशनी के लिए तो कुछ हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं।
कुछ विटामिन्स ऐसे होते हैं जिन्हें अगर हम कभी-कभी अपनी डाइट में शुमार करें तो दिक्कत नहीं होती है वहीं कुछ विटामिन्स ऐसे होते हैं जिनका रोजाना हमारे शरीर में पहुंचना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि कौन से वो विटामिन्स जिनकी हमारे शरीर को रोज जरूरत होती है और किन फूड आइटम्स में ये प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इस बारे में डाइटीशियन राधिका गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है।
विटामिन ए

विटामिन ए इंफेक्शन्स से बचने और लड़ने में हमारी मदद करता है। यह हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए जरूरी है। यह आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत अच्छा होता है। दिल, फेफड़े और किडनी की अच्छी सेहत के लिए भी हमारे शरीर में विटामिन ए का सही मात्रा में होना बहुत जरूरी है। यह हमारे दांतों और हड्डियों को भी मजबूती देता है। (क्या होते हैं विटामिन्स)
स्त्रोत- हरी सब्जियां, गाजर, पपीता, दूध, ब्रोकली, पालक, शकरकंदी, दही और पनीर में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
विटामिन बी
हमारे शरीर और खासकर दिमाग के स्वास्थ्य के लिए विटामिन बी बहुत जरूरी है। यह कई प्रकार का होता है और अलग-अलग चीजों में पाया जाता है। विटामिन बी हमारे दिल और दिमाग के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर हार्ट और ब्रेन के फंक्शन से जुड़ी कई दिक्कतें होने लगती हैं। यह मेटाबॉलिज्म को सही रखने के लिए भी जरूरी होता है। नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए भी विटामिन बी बहुत जरूरी होता है।
स्त्रोत- दूध, दही, अंडा, सोयाबीन, मछली, चिकन और ओट्स में ये प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
विटामिन सी
इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी होता है। यह रोगों से लड़ने में हमारे शरीर की मदद करता है। अगर शरीर में विटामिन सी की कमी होती है तो हमारे शरीर को संक्रमण जल्दी घेर लेते हैं। ब्लड प्रेशर को मैनेज करने और आयरन की कमी को दूर करने के लिए विटामिन सी की सही मात्रा शरीर में होनी चाहिए।
स्त्रोत- संतरा, नींबू, अमरूद, आम, कीवी, ब्रोकली आंवला, पपीता और भी लगभग सभी खट्टे फलों में विटामिन सी पाया जाता है।
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
View this post on Instagram
विटामिन डी

नर्वस सिस्टम को सही तरह के फंक्शन करने और बोन हेल्थ को सही रखने का काम विटामिन डी का होता है। ये हमारे खून में फास्फोरस लेवल को भी मेंटेन रखता है। इसके अलावा इम्यून फंक्शन के लिए भी विटामिन डी जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें- Health Tips: उम्र हो चुकी हैं 35 के पार तो अपनी डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स और मिनरल्स
स्त्रोत- सूरज की रोशनी में विटामिन डी पाया जाता है, यह बात हम सभी जानते हैं। इसके अलावा सोयाबीन, अंडे, दूध, मशरूम और मछली में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
यह भी पढ़ें- विटामिन ए की कमी से महिलाओं को हो सकती हैं यह समस्याएं, जान लीजिए
इस बात का रखें ख्याल
शरीर को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए सिर्फ इन 4 विटामिन्स की नहीं, बल्कि और भी कई विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। इनकी कमी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको अपने शरीर में किसी भी विटामिन की कमी के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो अपने विटामिन इनटेक पर ध्यान दें। साथ ही डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।