herzindagi
image

वेजिटेरियन है तो कीटो डाइट फॉलो करते हुए खाएं ये फूड्स

अधिकतर वेजिटेरियन के लिए कीटो डाइट फॉलो करना काफी मुश्किल होता है। हालांकि, कीटो डाइट फॉलो करते हुए आप कुछ फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-16, 15:04 IST

आज के समय में लोग अपने शरीर की जरूरतों और फिटनेस गोल्स को ध्यान में रखते हुए तरह-तरह की डाइट फॉलो करना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसी कई डाइट हैं, जो काफी पॉपुलर हैं और दुनियाभर में लोग इन डाइट को फॉलो कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है कीटो डाइट।

यह एक हाई फैट लो कार्ब डाइट है, जिसे वेट लॉस के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अमूमन यह देखने में आता है कि नॉन-वेजिटेरियन लोग कीटो डाइट को आसानी से फॉलो कर लेते हैं, क्योंकि उनके पास बहुत सारे हाई फैट फूड ऑप्शन होते हैं। लेकिन वेजिटेरियन लोगों को यह समझ ही नहीं आता है कि वे कीटो डाइट फॉलो करते हुए क्या खाएं।

दरअसल, वेजिटेरियन लोग अपनी डाइट में अमूमन फल व सब्जियों को शामिल करते हैं। जो हाई फाइबर होती हैं और इनमें फैट कंटेंट बहुत ही कम होता है। हो सकता है कि आप भी वजन कम करने के लिए कीटो डाइट फॉलो करना चाहते हों, लेकिन अपने फूड इंग्रीडिएंट्स को लेकर उलझन में हों। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि वेजिटेरियन लोग कीटो डाइट फॉलो करते हुए किन फूड्स को खा सकते हैं-

एवोकाडो

avocado benefits

कीटो डाइट में एवोकाडो खाना एक बेहतरीन ऑप्शन है। इनमें ना केवल कार्ब्स कम मात्रा में होते हैं, बल्कि हेल्दी फैट्स और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। आप एवोकाडो की मदद से सलाद बना सकते हैं या थोड़ी क्रीमीनेस के लिए अपने मील के ऊपर स्लाइस डाल सकते हैं। ये आपके कार्ब्स को बढ़ाए बिना आपको फुलर होने का अहसास करवाएंगे।

इसे भी पढ़ें: कीटो डाइट पर भी कम नहीं हो रहा है वजन, हो सकते हैं यह पांच कारण

यह विडियो भी देखें

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इनका कैलोरी काउंट काफी कम होता है। अगर आप कीटो डाइट पर हैं तो आप इन हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, केल या लेट्यूस आदि खा सकते हैं। दरअसल, इनमें कार्ब्स बहुत कम होते हैं और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो आपको भरा हुआ रखने और पाचन में मदद करने के लिए एकदम सही है। कीटो डाइट पर आपको लो कार्ब फूड खाने की ही सलाह दी जाती है। आप इन्हें सलाद के बेस के रूप में इस्तेमाल करें, इन्हें सूप और ग्रीन स्मूथीज में शामिल कर सकते हैं।

नारियल

नारियल हेल्दी फैट्स का एक अच्छा सोर्स है और इसे वेजिटेरियन के लिए कई मामलों में कीटो-फ्रेंडली माना जाता है। सबसे पहले तो आप इसे कुकिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह हाई हीट को भी संभाल सकता है। इसके अलावा, अगर आप कीटो फ्रेंडली मिठाई बनाना चाहते हैं, तब भी नारियल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप नारियल क्रीम को करी या कॉफी में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

फुल-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स

full fat diary products

अगर आप लैक्टोज इनटॉलरेंट नहीं हैं या फिर डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर लेते हैं तो आप अपनी कीटो डाइट में ग्रीक योगर्ट, हैवी क्रीम, मक्खन और फुल फैट मिल्क आदि को शामिल कर सकते हैं। फुल-फैट ग्रीक योगर्ट को स्मूदी या क्रीमी टॉपिंग के लिए बेस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी तरह आप अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स को भी अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कीटो डाइट के फायदे ही नहीं, होते हैं कुछ नुकसान भी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।