Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:10 PM IST

क्या आप भी ये 4 सब्जियां कच्ची खाती हैं? सेहत को हो सकता है नुकसान

क्‍या आप भी कुछ सब्जियों को हेल्‍दी समझकर कच्‍चा खाती हैं? अब ऐसा करने से बचें, क्‍योंकि हर सब्‍जी को कच्‍चा खाना सही नहीं होता है। कुछ सब्जियों को हल्‍का पकाकर खाना ही फायदेमंद होता है।
Updated:- 2026-06-10, 16:36 IST
image

हेल्‍दी रहने के लिए मौसमी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए, शिमला मिर्च, ब्रोकोली और अन्‍य कई सब्जियों को सलाद या अन्‍य रूपों में कच्‍चा खाना पसंद करते हैं। कई महिलाओं का मानना है कि सब्जियों को कच्‍चा खाने से पोषक तत्‍व अच्‍छी तरह से मिलते हैं, लेकिन यह हर सब्‍जी के लिए सही नहीं है। कुछ सब्जियां ऐसी होती है, जिन्हें हल्‍का पकाकर खाने से उनका पाचन अच्‍छी तरह से होता है, पोषक तत्‍वों का अवशोषण बढ़ सकता है और फूड सेफ्टी से जुड़े खतरे भी कम हो सकते हैं। आइए ऐसी ही 4 सब्जियों के बारे में जानते हैं, जिन्‍हें आपको कच्‍चा खाने की बजाय हमेशा हल्‍का पकाकर ही खाना चाहिए। इसके बारे में अहमदाबाद, गुजरात स्थित Nutty Over Nutrition की न्‍यूट्रिशनिस्‍ट और हेयर-स्किन एक्‍सपर्ट किरण कुकरेजा बता रही हैं।

पत्तागोभी और फूलगोभी

कुछ महिलाएं पत्तागोभी और फूलगोभी को कच्‍चा ही खा लेती हैं, लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि कच्चा खाने से पहले अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। इनमें कभी-कभी छोटे कीड़े या बैक्टीरिया होते हैं। इसके अलावा, कच्ची क्रूसिफेरस सब्जियां को खाने से कुछ महिलाओं को गैस, ब्लोटिंग और डाइजेश से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए, इन्‍हें हल्‍का पकाकर खाना ही अच्‍छा होता है।

cabbage and cauliflower

ब्रोकोली

ब्रोकोली पोषक तत्‍वों से भरपूर होती है, लेकिन इसे भी कभी कच्‍चा नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से गैस और ब्‍लोटिंग जैसी समस्‍याएं होने लगती हैं। इन्‍हें हल्‍की स्‍टीमिंग या पकाने से पचाना आसान होता है।

शिमला मिर्च

अक्‍सर हम शिमला मिर्च को पिज्‍जा टॉपिंग या सैंडविच में मिलाकर कच्‍चा ही खा लेते हैं। क्‍या आप जानती हैं कि शिमला मिर्च के ऊपरी हिस्से और बीजों के आसपास धूल, गंदगी, कीटनाशकों के अवशेष और सूक्ष्म जीव जमा होते हैं। इसलिए, इसे अच्छी तरह धोने के बाद हल्का पकाकर खाना ज्यादा सुरक्षित होता है।

Capsicum

पालक

बहुत से लोग रोजाना सलाद या जूस में कच्‍चे पालक का सेवन करते हैं। क्‍या आप जानती है कि पालक में ऑक्‍सालेट्स पाए जाते हैं, जो अधिक मात्रा में कच्चा लेने से कुछ मिनरल्‍स के अवशोषण को प्रभावित करते हैं। पालक को हल्का पकाकर खाने से ऑक्सालेट्स की मात्रा कम होती है।

यह भी पढ़ें- सब्जियों का बादीपन चुटकियों में कर सकती हैं दूर, बस खाना बनाते समय करें ये छोटा सा काम

सब्जियों को हल्का पकाना क्यों फायदेमंद है?

इन सब्जियों को हल्‍का पकाने से डाइजेशन सही रहता है, एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम होते हैं और भोजन ज्‍यादा सुरक्षित बन सकता है। हालांकि, ज्यादा पकाने से कुछ पोषक तत्व कम भी हो सकते हैं, इसलिए हल्की स्टीमिंग या कम समय तक पकाना सबसे अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें- कच्ची या उबली हुई सब्जी, सेहत के लिए कौन सी है अधिक फायदेमंद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।