चांद की तरह चमकेगा चेहरा, पिएं यह हेल्दी जूस

Glowing Skin Diet: बेदाग और चमकते हुए चेहरे के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना जरूरी है। किचेन में मौजू कई मसाले और कुछ सब्जियां, स्किन के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं।

What can I drink to make my skin glow

बेदाग निखरी हुई त्वचा हर महिला की ख्वाहिश होती है। गलत खान-पान, स्ट्रेस, प्रदूषण और भी कई चीजें चेहरे की रंगत को फीका कर देती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए अक्सर महिलाएं कई जतन करती हैं, महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन आपको बता दें कि स्किन की चमक और दाग-धब्बों के कम होना का असली राज हमारी डाइट में ही छिपा है। आपका स्किन केयर रूटीन बेशक अच्छा हो, लेकिन अगर आपकी डाइट सही नहीं है, तो इसका असर आपके चेहरे पर साफ नजर आएगा।

खराब स्किन यानी त्वचा पर झाइयां, दाग-धब्बे और स्किन के डल होने के पीछे शरीर के अंदर जमी गंदगी हो सकती है। ऐसे में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसी ही स्मूदी के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

बेदाग और निखरी त्वचा के लिए पिएं गाजर, चुकंदर और हल्दी का जूस ( What can I drink to make my skin glow)

turmeric for skin health

  • गाजर में बीटा-कैरोटिन पाया जाता है। यह स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।
  • चुकंदर में विटामिन सी पाया जाता है। यह खून को साफ और डिटॉक्स करने में मदद करता है।
  • धनिये की पत्तियों में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह स्किन को डैमेज करने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने का काम करते हैं।
  • अदरक इंफ्लेमेशन को कम करता है। इससे कॉम्पेलक्शन में भी हेल्दी होता है।
  • हल्दी में कर्क्युमिन पाया जाता है। यह स्किन इंफ्लेमेशन को कम करने और ईवन स्किन टोन को प्रमोट करने में मदद करते हैं।
  • सेंधा नमक में पाए जाने वाले मिनरल्स स्किन हेल्थ के लिए और स्किन के पीएच को बैलेंस करने के लिए अच्छे होते हैं।
  • नींबू में विटामिन सी पाया जाता है। यह कोलेजन के प्रोडक्शन और स्किन में लचीलापन बनाए रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-एक्ने को कम करने और चेहरे पर ग्लो लाने के लिए खाएं ये 2 हर्ब्स

ग्लोइंग स्किन के लिए जूस ( Morning Drink for Natural Glowing Skin)

juices for skin glow

सामग्री

  • चुकंदर- 1
  • गाजर- आधा
  • हल्दी(ताजी)- आधा इंच
  • अदरक(ताजी)- आधा इंच
  • धनिये के पत्ते- मुट्ठी भर
  • नींबू- आधा
  • सेंधा नमक- चुटकी भर

विधि

  • सारी चीजों को ब्लेंडर में डालें।
  • अच्छे से ब्लेंड करें।
  • आपका हेल्दी जूस तैयार है।

यह भी पढ़ें- बालों का गिरना खराब न कर दे आपका रूप, आज ही से डाइट में शामिल करें यह स्मूदी

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP