मसल्स बनाने की कर रही हैं मेहनत? पहले सुधार लें अपनी गट हेल्थ, जानें दोनों का कनेक्शन

आजकल आपने सुना होगा कि शरीर को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन खाना चाहिए और पेट को स्वस्थ रखने के लिए दही जैसी चीजें खानी चाहिए। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके पेट की सेहत का असर आपकी मसल्स पर भी पड़ सकता है? किंग्स कालेज लंदन की रिसर्चर डोमिनिक फारसी की मानें, तो हमारे गट और मसल्स के बीच एक खास संबंध हो सकता है। ऐसे में दही, केफिर और पनीर जैसे फूड्स के रोल को समझना जरूरी है। हालांकि, इन्हें खाने से मसल्स मजबूत होती हैं या नहीं, इस पर अभी और रिसर्च की जरूरत है।
गट और मसल्स के बीच क्या है संबंध?
गट और मसल्स के बीच के संबंध को 'गट-मसल एक्सिस' कहते हैं। सरल भाषा में कहें, तो इसका मतलब है कि आंतों में होने वाली गतिविधियों का असर मसल्स पर भी पड़ सकता है। हमारी आंतों में कई तरह के छोटे-छोटे जीव होते हैं। इन्हें गट माइक्रोबायोम कहा जाता है। ये भोजन को पचाने, शरीर को पोषक तत्व देने और सूजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
image credit-magnific
रिसर्च के मुताबिक, आंतों की परत शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों को खून में जाने से रोकती है। अगर आंतों के बैक्टीरिया में बदलाव होता है, तो शरीर में सूजन बढ़ जाती है और इसका असर मसल्स की सेहत पर भी पड़ सकता है।
मसल्स के लिए क्यों जरूरी हैं हेल्दी गट?
मसल्स को मजबूत रखने के लिए सिर्फ प्रोटीन खाना ही काफी नहीं है। शरीर उस प्रोटीन का इस्तेमाल कैसे करता है, यह भी जरूरी है। यहां गट हेल्थ का बड़ा रोल हो सकता है।
जब हम प्रोटीन वाला खाना खाते हैं, तो शरीर उसे तोड़कर अमीनो एसिड में बदलता है। अमीनो एसिड ऐसे तत्व हैं, जिनकी मदद से शरीर प्रोटीन बनाता है। ये मसल्स की मरम्मत के लिए जरूरी होते हैं। गट में मौजूद बैक्टीरिया भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों के इस्तेमाल पर असर डाल सकते हैं। इससे शरीर को मिलने वाले अमीनो एसिड की मात्रा भी प्रभावित हो सकती है।
यह संबंध सिर्फ गट से मसल्स तक ही सीमित नहीं है। मसल्स भी शरीर में कुछ ऐसे पदार्थ बनाती हैं, जो आंतों और दूसरे अंगों के काम करने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं।
image credit-magnific
दही, केफिर और पनीर क्यों हैं खास?
दही, केफिर और पनीर को फर्मेंटेड फूड्स कहा जाता है। इन्हें बनाने के दौरान खास तरह के माइक्रोआर्गेनिज्म भोजन में मौजूद चीजों को तोड़ते हैं। इस प्रक्रिया को फर्मेंटेशन कहते हैं। इससे कुछ फूड्स में मौजूद प्रोटीन को पचाना आसान हो सकता है। साथ ही, शरीर को अमीनो एसिड मिलने की प्रक्रिया पर भी इसका असर पड़ सकता है।
फर्मेंटेशन के दौरान कुछ ऐसे फूड भी बन सकते हैं, जिनमें सूजन कम करने और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने वाले गुण होते हैं। इसके अलावा, कुछ फर्मेंटेड फूड्स में जीवित माइक्रोआर्गेनिज्म भी मौजूद हो सकते हैं, जो गट में मौजूद बैक्टीरिया और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- रात के समय क्यों होते हैं मसल्स क्रैम्प्स ?
क्या दही और पनीर खाने से मसल्स मजबूत होती हैं?
इस सवाल का जवाब अभी पूरी तरह साफ नहीं है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि प्रोटीन से भरपूर कुछ फर्मेंटेड फूड्स आंतों की सेहत, शरीर में पोषक तत्वों के इस्तेमाल और सूजन से जुड़ी प्रक्रियाओं पर असर डाल सकते हैं।
लेकिन अभी इस बात के पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि इन फूड्स को खाने से मसल्स का शेप बढ़ता है या उनकी ताकत में खास सुधार होता है।
यह भी पढ़ें- वजन घटाते समय नहीं होगा मसल्स लॉस, अपनाएं ये आसान उपाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit-magnific
- गट-मसल एक्सिस क्या होता है?
- गट-मसल एक्सिस आंतों और मांसपेशियों के बीच का कनेक्शन है, जिसमें आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया और सूजन का असर मांसपेशियों की सेहत और प्रोटीन के इस्तेमाल पर पड़ता है।
- क्या रोज दही खाने से मसल्स बनती हैं?
- दही, केफिर जैसे फर्मेंटेड फूड्स प्रोटीन को पचाने और आंतों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ इनसे मसल्स बनती हैं इसका पक्का सबूत अभी नहीं है।
- फर्मेंटेड फूड्स मांसपेशियों के लिए कैसे फायदेमंद हैं?
- ये फूड्स प्रोटीन को आसानी से पचाने, अमीनो एसिड को बेहतर बनाने और शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो मसल्स की रिकवरी के लिए जरूरी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।