Constipation Remedies: कब्ज की समस्या से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

लाइफस्टाइल से जुड़ी कई दिक्कतें आजकल लोगों को परेशान कर रही हैं। इनमें पेट से जुड़ी परेशानियां सबसे आम है। पेट की गैस, एसिडिटी, बदहजमी, कब्ज और भी कई समस्याएं लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर रही हैं। कब्ज की वजह से पेट साफ नहीं होता है, जिसके चलते न केवल डेली रूटीन पर असर होता है, बल्कि इसकी वजह से खान-पान भी प्रभावित होता है। कब्ज होने और पेट साफ न होने की मुख्य वजह, खाने में फाइबर की कमी है। इसके अलावा, खाने की टाइमिंग सही न होना, खाने में तली-भुनी चीजों का ज्यादा सेवन पाचन तंत्र पर असर डालता है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो 3 फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं। इस बारे में सेलिब्रिटी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर जानकारी दे रही हैं।
कब्ज दूर करने के खाने के बाद खाएं गुड़ और घी (How can I quickly relieve constipation)

खाने के बाद गुड़ और घी खाना कब्ज की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है। गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में होता है और घी हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स है। खाने के बाद इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाएं और लगभग एक चम्मच खाएं। यह पाचन को आसान बनाता है और खाने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन में मदद करता है। शरीर में जमा टॉक्सिन्स को निकालने में भी इससे मदद मिलती है।
कॉन्सटिपेशन से राहत के लिए स्नैक्स में खाएं यह फल (Are bananas good for constipation)
अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो पोस्ट लंच स्नैक्स में कोई एक मेलन खाएं। खरबूज, तरबूज इन फलों में पानी अच्छी मात्रा में होता है। कब्ज के पीछे मुख्य वजह पेट में पानी की कमी है। ऐसे में अगर आप पानी से भरपूर इन फलों को खाती हैं, तो इससे पेट आसानी से साफ हो सकता है। इससे शरीर को हाइड्रेशन, न्यूट्रिएंट्स और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक इसे शाम को 3-4 बजे के बीच खाएं। अगर ये फल उपलब्ध न हों, तो आप केला भी खा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सुबह ठीक से साफ नहीं होता पेट, ट्राई करें सूखे आलूबुखारे से बनी यह ड्रिंक
कब्ज के लिए तिल के बीज (How to relieve constipation naturally)

तिल में विटामिन ई, फाइबर, जरूरी फैटी एसिड्स होते हैं, जो कब्ज में राहत पहुंचाते हैं। आप डिनर में जिस आटे की रोटी खा रही हैं, इसे उसमें मिलाएं और रोटी बनाएं। इसकी मात्रा ज्यादा न लें। लगभग 1 टीस्पून काफी रहेगा।
यह भी पढ़ें- Atta for Constipation: कब्ज से राहत पाने के लिए गेहूं की जगह इस्तेमाल करें यह खास आटा
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।