herzindagi
how can i make prune juice for constipation

सुबह ठीक से साफ नहीं होता पेट, ट्राई करें सूखे आलूबुखारे से बनी यह ड्रिंक

हेल्दी रहने के लिए पेट का रोज ठीक से साफ होना बहुत जरूरी है। इसके लिए कई घरेलू ड्रिंक्स और नुस्खे कारगर हैं। सूखे आलुबुखारे से बनी यह ड्रिंक भी कब्ज दूर कर, पेट साफ करती है।
Editorial
Updated:- 2023-06-30, 03:00 IST

कब्ज की समस्या आम भले ही हो, लेकिन साधारण बिल्कुल नहीं है। इसे नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए। पेट में लंबे समय तक कब्ज बने रहने से कई नुकसान हो सकते हैं। डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं का असर हमारे पूरे स्वास्थ्य पर पड़ता है। खासकर, अगर आपका पेट रोज ठीक से साफ नहीं होता है, तो आपको कई मुश्किले हो सकती हैं। भोजन में फाइबर की कमी होना, तनाव और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों के चलते, कब्ज की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक कब्ज बना रहे तो आंतों से जुड़ी हुई बीमरियां भी हो सकती हैं। इसके लिए कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं।

कब्ज को दूर करने के लिए कई फल और सब्जियां भी फायदेमंद होती हैं, जिनका हमारे घरों में पीढ़ियों से इस्तेमाल होता आया है। आज 'दिल से इंडियन' में हम आपको एक ऐसी ही ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं। सूखे आलूबुखारे से बनी यह ड्रिंक, पेट को ठीक से साफ कर कब्ज दूर करती है। इस ड्रिंक के बारे में डाइटीशियन मनप्रीत ने जानकारी दी है।        

सूखे आलूबुखारे से बनी ड्रिंक के फायदे

home remedies for constipation

  • देसी सूखे हुए आलूबुखारे को प्रून्‍स भी कहा जाता है। इस ड्रिंक में सूखे आलूबुखारे के साथ और भी कई चीजों का इस्तेमाल होता है।
  • यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें कई मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।
  • प्रून्स में फाइबर पाया जाता है जो पेट को आसानी से साफ करने में मदद करता है।
  • ओट्स भी फाइबर रिच होता है। यह मल को ढ़ीला कर आसानी से पास होने में हेल्प करता है।
  • बादाम में पाया जाने वाला फाइबर भी पेट साफ करता है।
  • दालीचीनी(दालचीनी के फायदे) इंफ्लेमेशन को कम करती है और आंतों को आराम देती है।
  • A2 दूध में लैक्टोस होता है। इसमें माइल्ड लैक्सेटिव होते हैं जो गट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं।
  • बेसिल सीड्स नेचुरल लैक्सेटिव के तौर पर काम करते हैं और कब्ज में राहत पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें-महिलाओं की 1 नहीं 5 समस्‍याओं को दूर करता है ये Superfood, जानें कैसे

कैसे बनाएं

how can i get rid of constipation

सामग्री

  • सूखे हुए आलूबुखारे- 2  रातभर भीगे हुए
  • बादाम- 2 रातभर भीगे हुए
  • ओट्स-2 टेबलस्पून
  • बादाम मिल्क/ओट्स मिल्क/ऑर्गेनिक काउ मिल्क/A2 मिल्क- 200 मि.ली
  • दालचीनी- 1 चुटकी
  • वर्जिन कोकोनेट ऑयल- 1 टीस्पून

विधि

  • सभी चीजों को साथ में मिलाकर ब्लेंड करें।
  • ऊपर से बेसिल सीड्स (हेल्दी सीड्स) से गार्निश करें।
  • ड्रिंक तैयार है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- 1 महीने का यह डाइट प्लान आपकी वेट लॉस जर्नी में करेगा मदद

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।