Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:41 AM IST

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान हाइड्रेशन लेवल बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान अगर आप अपनी बॉडी का हाइड्रेशन लेवल बनाए रखना चाहती हैं तो ऐसे में कुछ छोटे-छोटे टिप्स आपके बेहद काम आएंगे। जानिए इस लेख में।
Updated:- 2024-11-17, 10:00 IST
 tips to maintain hydration level during intermittent fasting

आज के समय में लोग खुद को फिट रखने के लिए कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं और इनमें इंटरमिटेंट फ़ास्टिंग बेहद ही पॉपुलर डाइट है। इस डाइट से ना केवल वजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि इंसुलिन सेंसेटिविटी भी बेहतर होती है। इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान लोग एक निश्चित समय में ही खाते हैं। हालांकि, इस डाइट में अक्सर लोग अपनी बॉडी के हाइड्रेशन लेवल का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। दरअसल, ईटिंग विंडो के दौरान हमारा खाने पर इतना ज्यादा फोकस होता है कि हमें यह ध्यान ही नहीं रहता है कि पर्याप्त पानी पीना कितना ज़रूरी है।

हाइड्रेशन ना केवल आपके एनर्जी लेवल को बनाए रखता है, बल्कि क्रेविंग्स को कम करने और काम पर अधिक फोकस करने में मदद करता है। अगर आपकी बॉडी सही तरह से हाइड्रेटेड नहीं है तो इससे आपको अपने दैनिक कामों को पूरा करने यहां तक कि डाइट को भी फॉलो करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान बॉडी के हाइड्रेशन को बनाए रखने के लिए किन टिप्स को अपनाएं-

दिन की शुरुआत में पीएं पानी

Hydration level

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान खाने का एक निश्चित समय होता है, लेकिन पानी आप कभी भी आसानी से पी सकती हैं। इसलिए, जब आप सुबह उठें तो अपने दिन की शुरूआत एक गिलास पानी के साथ करें। इससे आपकी बॉडी का हाइड्रेशन और मेटाबॉलिज्म दोनों बढ़ता है और ऐसे में आप तुरंत एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - इंटरमिटेंट फास्टिंग या स्मॉल मील्स? जानिए वेट लॉस के लिए कौन सी डाइट है बेस्ट

हर्बल टी का करें सेवन

अगर आपको फास्टिंग पीरियड में बार-बार पानी पीना बोरियत भरा लगता है तो ऐसे में आप उस दौरान हर्बल टी भी ले सकते हैं। ये चाय ना केवल कैलोरी फ्री होती हैं, बल्कि आपको काफी सूदिंग और रिलैक्सिंग भी फील करवाती हैं। इससे आपको फूड क्रेविंग्स को कम करने में भी काफी मदद मिलती है, जिससे डाइट को फॉलो करना काफी आासन हो जाता है।

ईटिंग विंडो में भी पीते रहें पानी

अक्सर यह देखने में आता है कि ईटिंग विंडो के दौरान अधिकतर लोगों का फोकस खाने पर अधिक होता है। लेकिन आपको अपने मील के अलावा बॉडी हाइड्रेशन का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए। इसलिए, आप खाने से पहले व दो मील के बीच में पानी पीते रहें। कोशिश करें कि आप एक पानी की बोतल हमेशा अपने पास रखें। इससे आपको पूरा दिन पानी पीना याद रखेगा।

इसे जरूर पढ़ें - शरीर को हाइ़ड्रेट रखने के लिए यह है पानी पीने का सही तरीका

इलेक्ट्रोलाइट्स का करें इस्तेमाल

hydration level

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप अपने शरीर की जरूरत के अनुसार पूरा दिन पानी नहीं पी पाए तो ऐसे में बॉडी में हाइड्रेशन लेवल को बूस्ट करने के लिए पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपकी बॉडी में जरूरी मिनरल्स को रिस्टोर करने में मदद करता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

\Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।