क्या आप जानती हैं कि किस समय पर आपको चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए?

हम में से ज्यादातर लोग रोज कम से कम एक बार तो चाय पीते ही हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि गलत समय पर चाय पीना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। चलिए, एक्सपर्ट से जानते हैं कि आपको चाय कब-कब बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए।
image

चाय की आदत लगभग हम सभी को होती है। हम में से ज्यादाकर लोगों के लिए चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एक इमोशन है। भारतीय घरों में तो एक प्याली चाय के लिए न जाने कितने बहाने बन जाते हैं। कभी दोस्ती की गॉसिप तो कभी थकान तो कभी कुछ और...लेकिन चाय के बिना हमारा दिन पूरा नहीं होता है। हम में से ज्यादातर लोग रोज कम से कम एक बार तो चाय पीते ही हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि गलत समय पर चाय पीना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। अगर आप चाय से अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो यह बिल्कुल सही नहीं है। इसके अलावा भी किस समय पर चाय पीना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, यह आपके लिए जानना बहुत जरूरी है। चलिए, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं कि आपको चाय कब-कब बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

क्या आप जानती हैं आपको कब-कब चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए?

tea with meals is bad

  • एक्सपर्ट का कहना है कि सबसे पहले तो आपको खाली पेट चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए। इससे स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल और इंफ्लेमशन बढ़ सकता है। वहीं, अगर लंबे समय तक आप ऐसा करती हैं, तो इससे अल्सर भी हो सकता है।
  • इसके अलावा शाम के वक्त भी चाय पीना सही नहीं है। अक्सर लोग शाम के वक्त स्नैक्स के साथ चाय पीना पसंद करती हैं। लेकिन, सोने से 8-10 घंटे पहले चाय पीना स्लीप साइकिल को डिस्टर्ब कर सकता है और इसकी वजह से नींद आने में मुश्किल होती है। इससे शरीर में वात दोष बढ़ सकती है। इसकी वजह से एंग्जायटी भी होने लगती है।
  • अगर आपको एसिडिटी महसूस हो रही है, तो ऐसे समय पर चाय बिल्कुल न पिएं। चाय भी एसिडिक होती है और इससे सीने में जलन हो सकती है। चाय पीने से आधे घंटे पहले कम से कम 1 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे भी एसिडिटी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- कहीं सुबह की चाय तो नहीं कर रही आपकी वेट लॉस जर्नी को स्लो, जानें सच

tea for pcod fatigue

  • खाने के तुरंत पहले या बाद में चाय न पिएं। इससे खाने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन में मुश्किल आती है।
  • अगर आप आयरन सप्लीमेंट्स ले रही हैं, तो इसके साथ भी चाय न पिएं। इसमें मौजूद टैनिन, शरीर में आयरन अब्जॉर्बशन पर असर डालते हैं। टैनिन, आयरन को बांधता है। इससे बॉडी को इसे अब्जॉर्ब करने में मुश्किल आती है। ऐसे में आयरन सप्लीमेंट्स लेने के बाद भी शरीर में खून की कमी पूरी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- 1 महीने तक सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से क्या होता है?


एक्सपर्ट का कहना है कि चाय सीमित मात्रा में पीनी चाहिए। खाली पेट और रात को सोते समय चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP