Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:10 PM IST

Thyroid Diet: थायराइड को मैनेज करने में मदद कर सकती हैं ये 7 चीजें, डाइट में करें शामिल

थायराइड को मैनेज करने में सही डाइट का अहम रोल है। अगर आपको हाइपोथायराइड है, तो डाइटिशियन मनप्रीत की बताई इन 7 चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें।
Updated:- 2026-08-27, 22:18 IST
things you should add in diet if you have hypothyroidism

महिलाओं में थायराइड की दिक्कत आजकल काफी आम हो गई है। जब थायराइड ग्लैंड से थायराइड हार्मोन का सीक्रेशन कम या ज्यादा होता है, तो इसकी वजह से शरीर के कई फंक्शंस पर असर होता है। थायराइड हार्मोन का स्त्राव कम होने पर हाइपोथायराइड और ज्यादा होने पर हाइपरथायराइड की दिक्कत हो जाती है। इन दोनों कंडीशन्स के लक्षण अलग-अलग होते हैं। थायराइड होने पर जितना जरूरी डॉक्टर की सलाह के आधार पर दवाई लेना है, उतना ही जरूरी सही डाइट लेना भी है।
अगर आपको हाइपोथायरायडिज्म है, तो आपको डाइट में एक्सपर्ट के बताए 7 फूड्स को शामिल करना चाहिए। इससे आपको फायदा हो सकता है। इस बारे में डाइटीशियन, हार्मोन और गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। वह रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

1. पपीता

अगर आपको हाइपोथायराइड है, तो पपीता आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। थायराइड में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और इसकी वजह से कब्ज की दिक्कत हो सकती है। पपीता डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।

papaya for constipation

2. धनिये की बीजों की चाय

धनिये के बीजों की चाय थायराइड लेवल को बैलेंस करने में काफी फायदेमंद मानी जाती है। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, डाइजेशन को बेहतर बनाती है और इंफ्लेमेशन को कम करती है।

3. सूरजमुखी के बीज

थायराइड में सूरजमुखी के बीजों का सेवन भी एक्सपर्ट फायदेमंद बताती हैं। सूरजमुखी के बीजों में सेलेनियम होता है। ये थायराइड ग्लैंड को सही से काम करने में मदद करते हैं और हार्मोन्स बैलेंस होते हैं। इन बीजों में मौजूद फाइबर और गुड फैट्स, पाचन और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं।

sunflower seeds benefits

4. कलौंजी

कलौंजी गुणों से भरपूर होती है। 2016 के जर्नल ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी की एक रिसर्च के मुताबिक, ये बीज हाइपोथायराइड में फायदेमंद होते हैं। इनसे थायराइड हार्मोन का सीक्रेशन बढ़ सकता है। इन बीजों में मौजूद जिंक TSH को बैलेंस करता है।

5. चिया सीड्स

चिया सीड्स में कई जरूरी मिनरल्स होते हैं। ये शरीर को दुरुस्त रखते हैं। हाइपोथायराइड में पाचन धीमा हो जाता है। ये बीज कब्ज को दूर करके पेट साफ रखने में मदद करते हैं।

chia seeds pre workout drink

6. मुनक्का

मुनक्के में कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इससे कमजोरी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में मौजूद ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें- थायराइड से हैं परेशान? 7 दिनों तक फॉलो करें यह Meal Plan, बढ़ेगी एनर्जी और घटेगा वजन

7. अखरोट

अखरोट का सेवन थायराइड के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, सेलेनियम, आयोडीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह थायराइड ग्लैंड के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करता है।

 

 

यह भी पढ़ें- थायराइड को मैनेज करने में मदद कर सकती हैं ये 5 चीजें, आज ही से करेंगी बदलाव तो कुछ हफ्तों में दिख सकता है असर


थायराइड को मैनेज करने के लिए डाइटिशियन मनप्रीत की सलाह पर ध्यान दें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

FAQ
क्या मीठा खाने से थायराइड बढ़ता है?
थायराइड में मीठा खाने से सीधे तौर पर कोई असर नहीं होता है, लेकिन इससे इंफ्लेमेशन और मोटापा बढ़ सकता है, जिससे थायराइड के कामकाज पर असर होता है।
थायराइड में पीरियड कैसे आता है?
थायराइड असंतुलन होने पर हार्मोन बदल जाते हैं, जिससे पीरियड अनियमित हो जाते हैं, बहुत कम या बहुत ज्यादा आ सकते हैं।
थायराइड कितने दिन में ठीक होता है?
थायराइड कोई ऐसी बीमारी नहीं है जो कुछ दिनों या हफ्तों में पूरी तरह ठीक होकर खत्म हो जाए। यह एक लाइफस्टाइल और हार्मोन से जुड़ी स्थिति है, जिसे दवा और सही खान-पान से कंट्रोल किया जा सकता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।