Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:46 AM IST

थायराइड से हैं परेशान? 7 दिनों तक फॉलो करें यह Meal Plan, बढ़ेगी एनर्जी और घटेगा वजन

इस आर्टिकल में हम आपको थायराइड मैनेज करने वाले 7 दिनों का मील प्‍लान बता रहे हैं, जिसे न्यूट्रिशनिस्ट आइना सिंघल ने तैयार किया है। यह प्लान एनर्जी बढ़ाने, डाइजेशन सुधारने और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। 
Updated:- 2026-06-12, 18:54 IST
7 day thyroid supportive meal plan

थायराइड होने पर सिर्फ दवाएं ही नहीं, बल्कि सही डाइट लेना भी जरूरी होता है। बैलेंस डाइट शरीर में एनर्जी बनाए रखने, डाइजेशन को बेहतर बनाने और वेट मैनेज करने में मदद करती है। आज हम आपको 7 दिनों की डाइट प्‍लान बता रहे हैं, जो थायराइड को सपोर्ट कर सकती है। यह डाइट प्‍लान हेल्‍दी फूड्स, साबुत अनाज, दालों, सब्जियों और हेल्‍दी फैट्स पर आ‍धारित है। इसमें दिन की शुरूआत एक स्‍पेशल मॉर्निंग रूटीन से होती है और पूरे हफ्ते के लिए ब्रेकफास्‍ट, लंच और डिनर के विकल्‍प दिए गए हैं। इस डाइट के बारे में हमें मोती नगर, दिल्‍ली की सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट आइना सिंघल का बता रही हैं।

ध्यान रखें कि यह एक नार्मल डाइट प्लान है और किसी भी हेल्‍थ कंडीशन में इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेने चाहिए।

थायराइड हेल्थ के लिए 7 दिन का सपोर्टिव मील प्लान

न्यूट्रिशनिस्ट आइना सिंघल के अनुसार, यह मील प्लान थायराइड हेल्थ, अच्‍छे डाइजेशन, एनर्जी के लेवल को बनाए रखने और वेट मैनेज करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसे फॉलो करने से बैलेंस डाइट लेने में मदद मिल सकती है।

7 day thyroid supportive diet plan

रोजाना सुबह की शुरुआत (सुबह 8:00 बजे)

  • थायराइड की दवा लेने के 1 घंटे बाद
  • गुनगुना पानी + आधा नींबू + एक चुटकी हल्दी + आधा चम्मच भीगे हुए मेथी दाने
  • 1 ब्राजील नट
  • 2 कच्ची लहसुन की कुचली हुई कलियां

दिन- 1

  • ब्रेकफास्‍ट: 2 मूंग दाल चीला, पुदीने की चटनी और 1 उबला अंडा
  • लंच: ग्रीन सलाद, मसूर दाल + 1/2 चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 ज्वार रोटी, भिंडी की सब्जी, भुना जीरा मिला घर का दही, 1 चम्मच घी
  • डिनर: मूंग दाल खिचड़ी, 1 चम्मच घी, गुनगुना जीरा पानी
  • रात 9:30 बजे: हल्दी वाला दूध

thyroid supportive diet plan

दिन- 2

  • ब्रेकफास्‍ट: 2 रागी डोसा, सांभर, नारियल चटनी
  • लंच: ग्रीन सलाद, मूंग दाल + 1/2 चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 बाजरा रोटी, लौकी की सब्जी, घर का दही, 1 चम्मच घी
  • डिनर: 2 रागी रोटी, तोरी की सब्जी, गुनगुना जीरा पानी
  • रात 9:30 बजे: हल्दी वाला दूध

दिन 3

  • ब्रेकफास्‍ट: ओट्स वेजिटेबल उपमा, 1 उबला अंडा
  • लंच: ग्रीन सलाद, चना दाल + 1/2 चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 ज्वार रोटी, टिंडे की सब्जी, घर का दही, 1 चम्मच घी
  • डिनर: वेजिटेबल मूंग खिचड़ी, गुनगुना जीरा पानी
  • रात 9:30 बजे: हल्दी वाला दूध

thyroid supportive diet

दिन 4

  • ब्रेकफास्‍ट: 2 बेसन-मूंग चीला, धनिया की चटनी, 1 उबला अंडा
  • लंच: ग्रीन सलाद, साबुत हरी मूंग करी, 1 बाजरा रोटी, लौकी- चने की सब्जी, घर का दही, 1 चम्मच घी
  • डिनर: 2 रागी रोटी, भिंडी की सब्जी, गुनगुना जीरा पानी
  • रात 9:30 बजे: हल्दी वाला दूध

दिन 5

  • ब्रेकफास्‍ट: रागी वेजिटेबल उत्तपम, नारियल चटनी
  • लंच: ग्रीन सलाद, मसूर दाल + 1/2 चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 ज्वार रोटी, तोरी की सब्जी, घर का दही, 1 चम्मच घी
  • डिनर: वेजिटेबल मूंग दाल की खिचड़ी, गुनगुना जीरा पानी
  • रात 9:30 बजे: हल्दी वाला दूध

यह भी पढ़ें- डिनर का सही समय और सही मेन्यू बना सकता है आपको फिट, जानें रात के खाने से जुड़ी जरूरी बातें

दिन 6

  • ब्रेकफास्‍ट: 2 ओट्स चीला, पुदीने की चटनी, 1 उबला अंडा
  • लंच: ग्रीन सलाद, मूंग-मसूर मिक्स दाल, 1 बाजरा रोटी, टिंडे की सब्जी, घर का दही, 1 चम्मच घी
  • डिनर: 2 रागी रोटी, लौकी की सब्जी, गुनगुना जीरा पानी
  • रात 9:30 बजे: हल्दी वाला दूध

thyroid diet plan

दिन 7

  • ब्रेकफास्‍ट: मूंग दाल चीला, नारियल की चटनी, 1 उबला अंडा
  • लंच: ग्रीन सलाद चना दाल + 1/2 चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 ज्वार रोटी, भिंडी की सब्जी, घर का दही, 1 चम्मच घी
  • डिनर: वेजिटेबल मूंग दाल खिचड़ी, गुनगुना जीरा पानी
  • रात 9:30 बजे: हल्दी वाला दूध

यह भी पढ़ें- 7 Day Meal Plan: रोज-रोज 'क्या बनेगा' के सिरदर्द से चाहिए छुट्टी? वर्किंग वुमन्स के लिए बेस्ट है ये वीकली डिनर प्लान

यह मील प्‍लान नॉर्मल जानकारी के लिए है। थायराइड की कंडीशन, उम्र, वजन, अन्य बीमारियों और दवाओं के अनुसार हर किसी पोषण संबंधी जरूरतें अलग हो सकती हैं। किसी भी नए डाइट प्लान को शुरू करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।