शरीर की सुस्ती और थकान दूर करेंगे ये 3 देसी ड्रिंक्स, बना लें रुटीन का ह‍िस्‍सा

अगर आपको भी हमेशा थकान या आलस महसूस होता है, तो अब बाजार से एनर्जेट‍िक ड्र‍िंक्‍स खरीदकर पीने के बजाय घर पर देसी ड्र‍िंक बना लें। इससे आपको ताजगी का एहसास होगा।
Updated:- 2026-09-26, 12:00 IST
energetic drinks

दिनभर काम करने के बाद शरीर में थकान महसूस होना या खुद को लो-एनर्जी महसूस करना तो आम है। ऐसे में कई लोग तुरंत स्‍वीट ड्रिंक्स या दूसरे पैकेज्ड ड्र‍िंक्‍स लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन अगर आप कुछ देसी ट्राई करना चाहती हैं तो घर पर ही कुछ स्‍पेशल बना सकती हैं। इन्हें तैयार करने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

सेल‍िब्र‍िटी न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और Eatfit24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट शेयर कर कुछ देसी ड्र‍िंक्‍स के बारे में जानकारी दी है। इन्हें अपनी रोज की रूटीन में शामिल क‍िया जा सकता है। आइए उन ड्र‍िंक्‍स के बारे में जानते हैं-

रोजाना प‍िएं ये 3 तरह के देसी ड्र‍िंक्‍स

अगर आप खुद को एनर्जेट‍िक और चुस्‍त दुरुस्‍त रखना चाहती हैं, तो इन 3 ड्र‍िंक्‍स को अपने रुटीन का ह‍िस्‍सा बना सकती हैं।

energetic drinks (1)

image credit- shutterstock

1. भिंडी का शरबत

भिंडी की सब्जी तो आप हमेशा बनाती ही होंगी, लेक‍िन आपने कभी इसका शरबत ट्राई किया है? इसे बनाने का तरीका काफी आसान है। इसके लिए भिंडी का पाउडर लें और उसे पानी में अच्छी तरह मिला लें। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से ठंडा करके भी पी सकती हैं।

energetic drinks (2)

image credit- shutterstock

यह भी पढ़ें- काली किशमिश का पानी पीने से ये 3 दिक्कत हो सकती हैं दूर

2. खजूर और काली किशमिश का ड्रिंक

दूसरा ऑप्शन खजूर और काली किशमिश का ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए खजूर और काली किशमिश लें। इसमें थोड़ी सी पुदीने की पत्तियां डाल दें और पानी के साथ मिलाकर ड्रिंक तैयार कर लें। इसमें आपको क‍िसी भी तरह के स्‍वीटनर का इस्‍तेमाल नहीं करना है।

energetic drinks (3)

image credit- shutterstock

3. छाछ

छाछ पीना ताे कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन यहां छाछ को गाढ़ी लस्सी की तरह नहीं रखना है। इसके लिए एक चम्मच छाछ लें और इसमें अच्छी मात्रा में पानी मिला दें। अब इसमें थोड़ा पुदीना, जीरा और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से म‍िक्‍स कर दें। इस तरह आपकी एनर्जेट‍िक छाछ तैयार हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिनभर थकी-थकी रहती हैं? अपनी कॉफी की आदत पर जरूर दें ध्यान

इन ड्रिंक्स को रूटीन में कैसे शामिल करें?

अगर आप अपनी रोज की ड्रिंक रूटीन में कुछ बदलाव करना चाहती हैं तो इन तीनों में से अपनी पसंद का ऑप्‍शन देख सकती हैं। कभी भिंडी का शरबत, कभी खजूर-काली किशमिश वाला ड्रिंक और कभी छाछ ले सकती हैं। इन्‍हें पीकर आपको तुरंत एनर्जी म‍िलेगी। थकान भी दूर हो सकती है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Magnific/ai/shutterstock

FAQ
एनर्जी ड्रिंक्स लेने का बेस्ट टाइम?
इन्हें सुबह खाली पेट या दोपहर के समय पीना सबसे अच्छा रहता है। इससे शरीर को दिनभर काम करने की तुरंत एनर्जी मिलती है।
क्या डायबिटीज मरीज एनर्जी ड्र‍िंक पी सकते हैं?
डायबिटीज के मरीज छाछ और भिंडी का शरबत आसानी से ले सकते हैं। खजूर-किशमिश ड्रिंक पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
क्या घर के बने एनर्जी ड्र‍िंक को स्टोर कर सकते हैं?
इन्हें तुरंत बनाकर पीना ही सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर फिर भी रखना हो, तो फ्रिज में 4 से 5 घंटे ही रखें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।