Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:37 AM IST

उड़द दाल से मिलने वाले वाले इन लाभों को जानने के बाद आप भी करेंगी इसे डाइट में शामिल

अगर आपने अब तक उड़द दाल को डाइट में शामिल नहीं किया है तो इस लेख को पढ़ने के बाद आप इसका सेवन जरूर करने लगेंगी।
Updated:- 2021-01-12, 11:36 IST
urad dal images

दालों को प्रोटीन का पावर हाउस माना जाता है। इसलिए जो लोग वेजिटेरियन होते हैं, वे अपने शरीर की प्रोटीन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए दालों का सेवन करते हैं। वैसे तो दाल कई तरह की होती हैं, जिसमें मूंग की दाल से लेकर उड़द की दाल शामिल है। आप भी कई तरह की दालों का सेवन करती होंगी। लेकिन क्या आप जानती हैं कि दालों में प्रोटीन के अलावा किन-किन पोषक तत्वों का समावेश होता है। 

आज हम आपको उड़द की दाल की विशेषताओं के बारे में बता रहे हैं। उड़द दाल, जिसे स्प्लिट ब्लैक ग्राम के रूप में भी जाना जाता है, एशिया के दक्षिणी हिस्से में इस्तेमाल होने वाली प्रसिद्ध दाल में से एक है। इसके सेवन से आपको प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट सहित विटामिन बी, आयरन, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए भी इस दाल को बेहद ही लाभदायक माना जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको उड़द की दाल से होने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं-

पाचन में मददगार

urad dal nutrition

उड़द की दाल में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं, जो हमारे पाचन में सुधार के लिए जाना जाता है। उड़द की दाल में शामिल डाइटरी फाइबर पेरिस्टाल्टिक गति को उत्तेजित करता है। यदि आप दस्त, कब्ज, ऐंठन या सूजन से पीड़ित हैं, तो इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अपने आहार में उड़द की दाल को शामिल करें। इसके अलावा, उड़द की दाल बवासीर व कॉलिक डिसआर्डर को हील करने में भी मदद करता है।

एनर्जी को करे बूस्ट

urad a dal

उड़द की दाल में आयरन कंटेंट काफी अधिक होता है, जिसके कारण यह आपके शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाकर आपको अधिक एक्टिव बनाने में मदद करता है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है, जो आपके शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन ले जाने के लिए जिम्मेदार है। यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक है, जिनके शरीर में आयरन की कमी की अधिक संभावना है। नियमित रूप से उड़द की दाल का सेवन करने से आपकी ऊर्जा में काफी वृद्धि होती है क्योंकि यह शरीर के आयरन स्टोर की भरपाई करता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए सेवन करें इन घरेलू सामानों का

बोन हेल्थ में करे सुधार

bone health benefits

महिलाओं की हड्डियां 30 के बाद कैल्शियम खोने लगती हैं और इसलिए वह जल्द कमजोर हो जाती हैं। इस लिहाज से भी आपको उड़द दाल का सेवन जरूर करना चाहिए। उड़द की दाल में मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज होते हैं, जो बोन मिनरल डेंसिटी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित रूप से उड़द की दाल का सेवन करने से आपको हड्डियों से संबंधित समस्याओं को रोकने में मदद मिलेगी और आपकी हड्डियों की सेहत बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: हड्डियों को मजबूत बनाता है अर्गुला, जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ

 

नर्वस सिस्टम को करे मजबूत

urad dal benefits

उड़द की दाल हमारे तंत्रिका तंत्र को मजबूत करती है और हमारे मस्तिष्क को स्वस्थ बनाती है। आपको शायद पता ना हो लेकिन इसका उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे तंत्रिका संबंधी दुर्बलता, आंशिक पक्षाघात या पैरालिसिस, चेहरे का पक्षाघात और अन्य विकारों को ठीक करने के लिए विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने के लिए किया जाता है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।