30 के बाद डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स  प्री मेनोपॉज जर्नी होगी आसान

मेनोपॉज के दौरान कई तरह की कठिनाईयों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में जैसे ही आप 30 पार करें, इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लें। इससे आपकी प्री-मेनोपॉज जर्नी आसान हो सकती है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-28, 21:50 IST
image

30 के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के परिवर्तन शुरू हो जाते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है शरीर धीरे-धीरे मेनोपॉज की ओर बढ़ने लगता है। इस दौरान हार्मोनल चेंजेज, मेटाबॉलिज्म में गिरावट, हड्डियों के कमजोरी जैसी समस्या देखने को मिलती है। लेकिन, अगर आप सही खानपान और लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं, तो इन प्रभावों को काफी हद तक काम किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट काजल अग्रवाल के मुताबिक अगर आप 30 हिट कर रही हैं, तो अपने आहार में इन सुपर फूड्स को जरूर शामिल करें, ताकि आपका शरीर स्वस्थ और एक्टिव बना रहे।

30 की उम्र के बाद महिलाओं जरूर खाएं ये चीजें

एक्सपर्ट बताती है कि अलसी के बीज डाइट में शामिल जरूर करने चाहिए। इसमें फाइटोएस्ट्रोजन होता है, जो शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को बनाए रखते हैं और हार्मोनल बैलेंस में मदद करते हैं।

सोया और इससे बने प्रोडक्ट्स में आइसोफ्लेवोंस होते हैं, जो मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पलक, केल वगैरा खाना चाहिए। इनमें आयरन कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और डाइजेशन में भी सुधार करते हैं।

चिया सीड्स को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो हार्मोन बैलेंस करने में मदद करते हैं। सूजन को काम करते हैं।

यह भी पढ़ें-कब्ज से रहते हैं परेशान? डाइट में शामिल करें गुलकंद, फिर देखें फायदे

women health over 30

बेरीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो एजिंग प्रोसेस को धीमा करने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करती हैं।

मैग्नीशियम युक्त आहार जरूर लें। इससे समय के साथ हार्मोनल बदलाव के चलते मूड में आने वाले बदलाव में राहत मिलती है। इससे अच्छी नींद आती है।

हल्दी का सेवन जरूर करें। इसमें करक्यूमिन होता है जो अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुण के लिए जाना जाता है। इससे जोड़ों के दर्द और सूजन में कमी आ सकती है।
प्रोबायोटिक का सेवन जरूर करें। इससे गट हेल्थ अच्छा रहता है पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर तरीके से होता है।

ब्लैक कोहोश एक हर्बल सप्लीमेंट है, जिसे हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी के दौरान खून की कमी नहीं करेगी परेशान, इन चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP