Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

कब्ज से रहते हैं परेशान? डाइट में शामिल करें गुलकंद, फिर देखें फायदे

कब्ज के कारण आप भी रहते हैं बेहाल? रात की नींद और दिन का सुकून खत्म हो रहा है, तो आप गुलकंद को डाइट का हिस्सा बनाकर देखिए।
Updated:- 2025-03-24, 17:44 IST
image

तेज रफ्तार जिंदगी में आज कल सेहत का ध्यान रखना काफी मुश्किल हो गया है। गलत खानपान खराब लाइफस्टाइल के कारण कब्ज की समस्या आम हो गई है। यह एक बेहद आम सी समस्या है, लेकिन अगर लंबे वक्त तक बनी रहे, तो काफी असहजता पैदा कर सकती है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं, इसके कारण हर वक्त पेट में भारीपन, डकार ब्लोटिंग की शिकायत होती है, तो आपको डाइट में गुलकंद शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके क्या फायदे होते हैं? इसे कैसे डाइट में शामिल करना चाहिए? इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।

कब्ज में कैसे फायदेमंद है गुलकंद

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

 

बता दें कि यह एक आयुर्वेदिक सुपरफूड है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। गुलकंद में नेचुरल रूप से फइबर होता है, जो आंतों को साफ करने में मदद करता है। यह स्टूल को सॉफ्ट बनाकर उसे आसानी से पास करने में मदद करता है।

इसकी तासीर ठंडी होती है इस वजह से यह आंतों में जलन को काम करता है एसिडिटी और गैस की समस्या में काफी आराम मिलता है।

गुलकंद आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाकर डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर करता है।हानीकारक बैक्टीरिया को रोकते हैं जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती है। हालांकि, जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें-तुलसी टी या ग्रीन टी, जानिए सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

कब्ज से राहत पाने के लिए गुलकंद कैसे खाएं?

gulkand-for digestion

  • रात में एक टीस्पून गुलकंद गुनगुने दूध के साथ लें। इससे कब्ज की समस्या ठीक होने लगेगी।
  • अगर आप दूध नहीं पीते हैं, तो एक टीस्पून गुलकंद को गुनगुने पानी में मिलाकर सोने से पहले पी सकते हैं

यह भी पढ़ें-बाजरा या रागी, जानिए कौन सी रोटी घटाएगी ज्यादा वजन

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।