गर्मियों में यह स्मूदीज रखेंगी आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड

गर्मी के मौसम में शरीर का ख्याल रखने के लिए सबसे जरूरी है खुद को हाइड्रेटेड रखना। दरअसल, इस मौसम में अत्यधिक तापमान के चलते शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जब शरीर डिहाइड्रेट होना शुरू होता है, तो इससे कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। अमूमन लोग खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी, नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी आदि का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप इससे अलग भी कुछ ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप कुछ स्मूदीज बना सकती हैं।
तरह-तरह की स्मूदीज बनाने से ना केवल आपको डिफरेंट टेस्ट मिलता है, बल्कि तरह-तरह के फल व सब्जियों का इस्तेमाल करने से आपको कई तरह के पोषक तत्व भी मिलते हैं। इतना ही नहीं, इससे आपको अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी ही स्मूदीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें गर्मियों में बनाया जा सकता है-
तरबूज और ड्राई फ्रूट्स स्मूदी

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप इसकी मदद से एक बेहद ही रिफ्रेशिंग स्मूदी भी बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- तरबूज का रस
- 10-12 बादाम
- खजूर
- 10-12 पिस्ता
- 10-12 काजू
- पुदीना के कुछ पत्ते
- एक चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार काला नमक
- स्वादानुसार चीनी
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक ब्लेंडर जार में आप सभी सामग्री डालें।
- अब आप इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- अब आप स्मूदी को गिलास में निकालें और बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
- आप अपने टेस्ट के अनुसार स्मूदी की थिकनेस को एडजस्ट करने के लिए इसमें इंग्रीडिएंट्स की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:बालों की केयर करने के लिए कमरख का ऐसे करें इस्तेमाल
बनाएं कीवी और प्लम स्मूदी
इस स्मूदी को बनाने के लिए आप कीवी, प्लम सहित खरबूजे आदि को मिक्स कर सकती है। साथ ही दूध के साथ ओट्स और शहद का कॉम्निशन आपकी स्मूदी के फ्लेवर को कई गुना बढ़ाएगा।
आवश्यक सामग्री-
- 1 कीवी
- 2-3 पपीते के टुकड़े
- 2 खरबूजे के टुकड़े
- अंगूर
- 1 प्लम, कटा हुआ
- 1 गिलास दूध
- 1/2-1 चम्मच शहद
- 1/2 कप ओट्स
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले सभी फलों को काटकर तैयार कर लें।
- अब आप एक ब्लेंडर जार में इन फलों को डालकर ब्लेंड कर लें।
- अब इसके दूध, ओट्स व शहद डालकर एक बार फिर से ब्लेंड करें।
- आपकी स्मूदी बनकर तैयार है। आप इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा पीएं।
बनाएं खीरे की स्मूदी

गर्मी के मौसम में हर किसी को खीरा खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। आप चाहें तो इससे स्मूदी भी तैयार कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1/2 मध्यम खीरा, कटा हुआ
- 1 कप पालक
- 1/2 बड़ा सेब या नाशपाती
- 1/2 कप लो फैट सादा दही
- 1/4 कप दूध या पानी
- बर्फ के टुकड़े
- स्वादानुसार शहद या चीनी
इसे भी पढ़ें:गर्मियों में इन चार तरह के मसालों को डाइट से रखें बाहर
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले खीरे को छीलकर और काटकर अलग रख लें।
- अब सेब को भी काट लें और पालक को भी तैयार कर लें।
- इसके बाद ब्लेंडर जार में दूध व दही डालें।
- अगर आप चाहें तो दूध के स्थान पर पानी या संतरे के रस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब इसमें सेब, पालक, खीरा, बर्फ और शहद डालें।
- अब इसे ब्लेंड करके एक स्मूद स्मूदी बनाएं। इसे सर्विंग ग्लास में डालें, खीरे के स्लाइस से सजाकर सर्व करें।
- तो अब आप सबसे पहले किस स्मूदी को बनाना व पीना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।