शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अब महंगे सप्लीमेंट नहीं ये स्मूदी पिएं

एक्सरसाइज न करना, खराब खान पान, पर्याप्त नींद न लेने जैसी खराब आदतों के चलते हमारे शरीर मेंटॉक्सिन जमा हो जाते हैं। जिसके कारण शरीर अंदर से कमजोर होने लगता है। टॉक्सिन से बॉडी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद ही कोई होगा जिसकी बॉडी में टॉक्सिन न हो। इन्हीं टॉक्सिन की वजह से शरीर में कई तरह की परेशानी आने लगती हैं।
बॉडी में जब टॉक्सिन बनने लगता है, तब चेहरे पर मुहांसे आने लगते हैं। आप हमेशा आलस में रहते हैं। पेट में गैस, जलन और दर्द होता है? अगर आप भी इन्हीं सभी समस्याओं से परेशान हैं, तो इसका मतलब है कि आपको अपने शरीर को अंदर से साफ करना चाहिए।
लेकिन इसके लिए आपको कोई सप्लीमेंट या किसी महंगे प्रोडक्ट का सेवन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप डिटॉक्स स्मूदी बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इसकी रेसिपी। तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
अनानास की स्मूदी
आवश्यक सामग्री
- 1/2 कप सेब
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 1 कप गाजर
- 1 कप अनानास
- 1 कप पानी
- पुदीना
- 2-3 आईस क्यूब्स
विधि
- सभी चीजों को मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
- लीजिए तैयार है आपकी अनानास स्मूदी।
- इसे एक गिलास में डालें।
- आईस क्यूब्स और पुदीना पत्तियां डालकर स्मूदी सर्व करें।
गाजर, आम, अंगूर की स्मूदी
आवश्यक सामग्री
- 1 कप बादाम का दूध
- 1 कप गाजर
- 2 कप आम
- 1 कप अंगूर
- 1 केला
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच अलसी के बीज
इसे भी पढ़ें:इन 5 चीजों से बॉडी के सारे टॉक्सिन 1 हफ्ते में होंगे बाहर और आप पाएंगी पतली कमर
विधि
- जार में सभी चीजों को डालें और ब्लेंड कर लें।
- अब इसे एक गिलास में डालें और आईस क्यूब्स से ड्रिंक को ठंडा करें।
- लीजिए तैयार है आपकी डिटॉक्स स्मूदी। ( बैलेंस्ड डाइट के प्रभाव)
चुकंदर की स्मूदी
आवश्यक सामग्री
- 1 कप चुकंदर
- 1/2 कप लाल गाजर
- 1/2 कप सेब
- 1 कप पानी
- बर्फ
इसे भी पढ़ें:अपनी जरूरत के हिसाब से पीएं ये 5 detox water
विधि
- सबसे पहले एक कप चुकंदर, लाल गाजर और सेब को धो लें। (1 महीने का वेट लॉस डाइट प्लान)
- इसके बाद सभी चीजों को काट लें।
- फिर मिक्सी में पीस लें।
- लीजिए तैयार है आपकी चुंकदर स्मूदी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
Recipe Credit:Drunken Monkey
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।