Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:46 AM IST

एक गिलास गर्म दूध पीने से एंग्जाइटी हो सकती है दूर

क्या आप भी अक्सर बेचैनी और चिंत से परेशान हो उठते हैं, अगर अबसे ऐसा हो तो आप एक गिलास गर्म दूध पीकर इसमें राहत पा सकते हैं।
Updated:- 2024-11-07, 16:38 IST
image

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव हो ही जाता है। तनाव के कारण अक्सर लोग एंग्जाइटी के शिकार हो जाते हैं। किसी काम को लेकर या किसी मीटिंग को लेकर अक्सर लोगों के मन में चिंता, डर और बेचैनी जैसी भावना उठती है। अगर आप भी एंग्जाइटी महसूस करते हैं तो घबराने की बात नहीं है आपको हम एक बेहद आसान सा नुस्खा बता रहे हैं जिसे अपनाने से आप अच्छा महसूस कर पाएंगे। इस बारे में एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

एक गिलास गर्म दूध पीने से एंग्जाइटी हो सकती है दूर

glass-milk-dark-wooden-surface_1150-41969

एक्सपर्ट बताती हैं कि जब कभी भी चिंता या बेचैनी महसूस हो तो आपको एक गिलास गर्म दूध का सेवन करना चाहिए, इससे आपकी सारी एंग्जायटी दूर हो जाएगी, आप रिलैक्स महसूस करें। दरअसल दूध में ट्रिप्टोफैन पाया जाता है जो एक अमीनो एसिड है जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है। लेकिन शरीर इसे खुद नहीं बन सकता है, इसलिए हमें इसे आहार के माध्यम से प्राप्त करना पड़ता है। जब हम दूध का सेवन करते हैं तो ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन नामक रसायन में बदल जाता है जो मस्तिष्क में खुशी और संतोष का अहसास पैदा करता है। सेरोटोनिन हमारे मेंटल हेल्थ को नियंत्रित करता है। चिंता, अवसाद और तनाव को कम करने में मदद करता है। बता दें कि सेरोटोनिन को हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है

यह भी पढ़ें-थायराइड लेवल को मैनेज करने के लिए पिएं यह चाय

WARM MILK BENEFITS

एंग्जाइटी होने पर गर्म दूध का सेवन करना एक साधारण लेकिन प्रभावी तरीका साबित हो सकता है। इसके अलावा दूध पीने से आपकी ओवर ऑल हेल्थ को भी फायदा पहुंचता है। इससे नींद बेहतर होती है। जब आप पर्याप्त नींद लेते हैं तो इससे आप अच्छा फील करते हैं। आपकी मसल्स और हड्डियों में ताकत आती है। अगर आपको कभी ऐसा महसूस हो तो यह उपाय आजमा सकते हैं, हालांकि अगर आपको दूध से एलर्जी है तो बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी नुस्खा न अपनाएं

यह भी पढ़ें-खाने में जरूर इस्तेमाल करें लहसुन-अदरक, शरीर को मिलेंगे ये फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।