Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

खाने में जरूर इस्तेमाल करें लहसुन-अदरक, शरीर को मिलेंगे ये फायदे

क्या आपको मालूम है कि आप खाना बनाने में लहसुन अदरक का इस्तेमला करते हैं वह आपकी सेहत को लिए कितना फायदेमंद होता है। इससे आपकी लिवर की सेहत ठीक हो सकती है।
Updated:- 2024-11-06, 18:29 IST
image

लहसुन-अदरक का मिश्रण आपके खाने को बहुत ही लाजवाब बना देता है। हम सभी खाना बनाने में लहसुन और अदरक का इस्तेमाल करते हैं। इससे अगर तड़का लगाया जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये दोनों ही चीजें स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट शीनम कलरा मल्होत्रा जी से।

सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है लहसुन-अदरक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sheenam Kalra Malhotra (@dietitian_sheenam)

एक्सपर्ट बताती हैं कि अदरक को अपने खास औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह अपने एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं। अदरक लीवर की कार्यप्रणाली को सुधारने में मदद करता है। यह लीवर में जमा टॉक्सिन को काम करता है, जिससे फैटी लीवर की समस्या से राहत मिलती है।

ठीक लहसुन भी अपनी शक्तिशाली औषधि गुणों के लिए जाना जाता है। यह लिवर को शुद्ध करता है। इसमें सल्फर यौगिक होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकलते हैं। यह भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो शरीर की सूजन को कम करने में सहायक है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जाता है। अदरक और लहसुन को एक साथ खाया जाए तो यह मिश्रण आपके शरीर के लिए कमाल कर सकता है।

यह भी पढ़ें-बर्गर पिज्जा खाने का बिल्कुल नहीं करेगा मन, आजमाएं एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स

कैसे करें इस्तेमाल

liver health boost by ginger garlic

आप अदरक की चाय पी सकते हैं। आपको कुकिंग में इन दोनों को इस्तेमाल करते हैं। इससे दाल, सूप, करी, सब्जियों में तड़का लगा सकते हैं। सब्जियों का मसाला तैयार कर सकते हैं।

हालांकि जिंजर और लहसुन के फायदे बहुत ही प्रभावी होते हैं लेकिन अगर आप इसे पहले से डाइट में शामिल नहीं करते हैं और अब इसे अपने आहार में जोड़ना चाहते हैं तो एक बार डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा ताकि आपको किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें-पाचन ठीक करने के लिए पिएं यह जीरो कैलोरी ड्रिंक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।