एनर्जी ड्रिंक पीना लगता है अच्छा तो जान लीजिए इसके नुकसान

एनर्जी ड्रिंक पीना इन दिनों एक चलन बन चुका है। अक्सर जब व्यक्ति को थकावट महसूस होती है और वह खुद को इंस्टेंट चार्ज करना चाहता है तो ऐसे में वह एनर्जी ड्रिंक का सेवन करता है। हो सकता है कि इसके सेवन से आपकी थकान कुछ वक्त के लिए दूर हो जाए, लेकिन कुछ ही समय में आपका शरीर और भी ज्यादा थका हुआ महसूस होता है। इतना ही नहीं, एनर्जी ड्रिंक आपकी बॉडी के लिए कई मायनों में नुकसानदायक है।
जो लोग नियमित रूप से या फिर दिन में कई बार एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं तो इससे उनकी बॉडी अंदर से डैमेज होने लगती है। एनर्जी ड्रिंक में कैफीन से लेकर अतिरिक्त शुगर आदि को शामिल किया जाता है। यही कारण है कि इनका सेवन सेहत के लिए उचित नहीं माना जाता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं-
बॉडी होती है डिहाइड्रेट
इतना ही नहीं, एनर्जी ड्रिंक में मौजूद कैफीन आपकी किडनी की तरल पदार्थ को बनाए रखने की क्षमता को प्रभावित करता है। जिससे व्यक्ति को बार-बार पेशाब आता है और शरीर से पानी की कमी होती है। आमतौर पर, हम एनर्जी ड्रिंक का सेवन तब किया जाता है, जब एक्सरसाइज या खेल के दौरान व्यक्ति थक जाता है। इस स्थिति में शरीर पानी के लिए तरस रहा होता है। हालांकि, एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने शरीर में पानी की और भी ज्यादा कमी हो जाती है।
हार्ट रेट का बढ़ना
इतना ही नहीं, अगर आप देर शाम एनर्जी ड्रिंक का सेवन करती हैं तो यह आपकी नींद में भी खलल डाल सकता है। ऐसे में अनिद्रा से जुड़ी समस्याएं भी व्यक्ति को परेशान करने लग जाती हैं।
इसे भी पढ़ें:हेल्थ का ख्याल रखने के लिए एनर्जी ड्रिंक नहीं, पीएं टमाटर जूस
वजन बढ़ना
इसे भी पढ़ें:गर्मियों में ये 6 देसी ड्रिंक्स पीने से आप रहेंगी एनर्जी से भरपूर
हो सकती हैं डेंटल प्रॉब्लम्स
आपको शायद पता ना हो, लेकिन एनर्जी ड्रिंक का सेवन आपके दांतों के लिए भी अच्छा नहीं है। इसमें मौजूद हाई शुगर कंटेंट आपके आपके टूथ इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं, एनर्जी ड्रिंक का एसिडिक नेचर डेंटल केविटीज सहित अन्य कई ओरल हेल्थ इश्यूज को जन्म दे सकता है। इसलिए इनसे बचना ही सबसे अच्छा माना जाता है।
तो अब आप भी एनर्जी ड्रिंक के सेवन से परहेज करें और अपनी सेहत का अधिक बेहतर तरीके से ख्याल रखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।