Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:54 AM IST

Women Health: महिलाएं पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, पीरियड्स और फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं दूर

अगर आपको पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं या कंसीव करने में मुश्किल आ रही है, तो यह एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसे पानी में उबालकर पीने से आपको कई दिक्कतों में आराम मिल सकता है।
Updated:- 2026-08-27, 19:14 IST
shatavari water benefits for women in periods and fertility related problems

महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों, तनाव, अनियमित जीवनशैली और खान-पान का सीधा असर पीरियड्स और फर्टिलिटी पर होता है। अनियमित पीरियड्स, पीएमएस, ज्यादा दर्द या कंसीव करने में परेशानी जैसी दिक्कतों के लिए महिलाएं कई बार आयुर्वेदिक नुस्खें की मदद लेती हैं, जो कारगर भी होते हैं। हालांकि, इनका इस्तेमाल बिना एक्सपर्ट की सलाह के नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद में ऐसा ही एक हर्ब है शतावरी। इसे महिलाएं की सेहत और खासकर फर्टिलिटी व पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में काफी फायदेमंद माना गया है। इसे अगर आप पानी में उबालकर पिएंगी, तो ये पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकती है, कंसीव करने में मदद कर सकती है और हार्मोन्स को बैलेंस कर सकती है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल दे रही हैं। 

पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में शतावरी के फायदे

शतावरी पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में बेहद फायदेमंद होती है। इसे महिलाओं के लिए हेल्थ टॉनिक भी कहा गया है। 

  • शतावरी का पानी पीने से हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और पीरियड्स नियमित होते हैं।
  • जिन महिलाओं को पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, उनके लिए इसका पानी काफी फायदेमंद हो सकता है।
  • शतावरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसका पानी पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज पेट दर्द और ऐंठन में भी राहत मिलती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स में होने वाली हैवी ब्लीडिंग को कम करने में भी इसका पानी मदद कर सकता है।
  • इससे पीएमएस के लक्षण भी कम होते हैं। प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के दौरान होने वाली ब्लोटिंग, मूड स्विंग्स और थकान को यह कम कर सकती है।

shatavari water benefits for women in periods

फर्टिलिटी सुधारने में शतावरी के फायदे

शतावरी हार्मोन्स को बैलेंस करके फर्टिलिटी को सुधारने में मदद करती है। इससे कंसीव करने की क्षमता भी बेहतर हो सकती है।

  • शतावरी ओव्युलेशन को बेहतर बनाती है और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी बेहतर बनाती है।
  • यह एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर को संतुलित करती है, जिससे ओव्युलेशन नियमित होता है।
  • यह तनाव और एंग्जायटी को कम करती है। स्ट्रेस भी कंसीव करने में रुकावट पैदा कर सकता है। ऐसे में यह स्ट्रेस लेवल को कम कर सकती है।
  • यह यूट्रस को हेल्दी रखती है, जिससे कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है।
  • शतावरी फोलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। इससे एग क्वालिटी में भी सुधार होता है।

shatavrai water benefits

यह भी पढ़ें- क्या आपकी डाइट बिगाड़ रही है पीरियड्स का पैटर्न? जानिए एक्सपर्ट की राय

शतावरी का पानी कैसे पिएं?

  • इसके लिए आपको 2 शतावरी स्टिक लेनी है।
  • इसे 2 कप पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबालें।
  • इसे छानकर गुनगुना ही पिएं।

नोट- शतावरी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अगर आप किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान हैं या कोई दवाई ले रही हैं, तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- महंगे सप्लीमेंट्स नहीं इन 3 चीजों को करें डाइट में शामिल, मिलेगी पीरियड्स के दर्द से राहत और बेहतर सेहत

डाइटिशियन राधिका गोयल का कहना है कि पीरियड्स और फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए शतावरी के पानी को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck

FAQ
शतावरी की तासीर कैसी होती है?
शतावरी की तासीर ठंडी होती है।
अश्वगंधा या शतावरी में कौन-सा अच्छा है?
ये दोनों ही गुणों से भरपूर आयुर्वेदिक हर्ब हैं। इनमें से किसी एक को बेहतर नहीं कहा जा सकता है क्योंकि दोनों के फायदे अलग-अलग हैं।
शतावरी खाने के क्या नुकसान हैं?
शतावरी गुणों से भरपूर होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा खाने या बिना डॉक्टर की सलाह के लेने से पाचन खराब होना या एलर्जी जैसे नुकसान भी हो सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।