क्या आपकी डाइट बिगाड़ रही है पीरियड्स का पैटर्न? जानिए एक्सपर्ट की राय

पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें अक्सर महिलाओं को परेशान करती हैं। पीरियड्स के समय पर न आने, फ्लो के बहुत कम या ज्यादा आने या किसी महीने पीरियड स्किप हो जाने को लेकर महिलाएं तनाव में आ जाती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका सीधा रिश्ता आपके खान-पान से हो सकता है। हम सभी ये बात जानते हैं कि हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी डाइट की वजह से पीरियड्स भी प्रभावित हो सकते हैं। हमारे खान-पान से कैसे पीरियड्स का पैटर्न बिगड़ सकता है और कैसे सही डाइट की मदद से आप इसे ठीक कर सकती हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) से हुई बातचीत के आधार पर हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।
डाइट से कैसे बिगड़ सकता है पीरियड्स का पैटर्न?
- अगर आपके मन में यह सवाल है कि आखिर डाइट की वजह से पीरियड्स कैसे प्रभावित हो सकते हैं, तो चलिए इसका जवाब आपको आसान भाषा में देते हैं। असल में खराब और अनहेल्दी खान-पान शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की वजह बन सकता है और जब हार्मोन्स बैलेंस नहीं होते हैं, तो पीरियड साइकिल पर प्रभाव साफ नजर आने लगता है।
- अगर आप न्यूट्रिशन से भरपूर खाना नहीं खा रही हैं या बहुत ज्यादा जंक फूड का सेवन कर रही हैं, तो आपको पीरियड साइकिल में बदलाव महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- महंगे सप्लीमेंट्स नहीं इन 3 चीजों को करें डाइट में शामिल, मिलेगी पीरियड्स के दर्द से राहत और बेहतर सेहत

- जो महिलाएं बहुत अधिक जंक और प्रोसेस्ड फूड्स या शुगर और तले-भुने खाने का सेवन करती हैं, उनके शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है।
- इसकी वजह से शरीर में इंफ्लेमेशन पैदा होने लगता है। ये सभी चीजें पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS/PMOS)की वजह बन सकती हैं और पीरियड्स डिले हो सकते हैं।

- जब हम क्रैश डाइट करते हैं, तो दिमाग तक स्ट्रेस का सिग्नल पहुंचता है और पीरियड साइकिल ऊपर-नीचे हो सकती है। इसकी वजह से कई बार पीरियड मिस भी हो सकते हैं।
- अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स की वजह से पीरियड्स को रेगुलेट करने वाले हार्मोन्स एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन प्रभावित होते हैं। इससे ओव्यूलेशन साइकिल प्रभावित होता है और पीरियड का फ्लो कम या ज्यादा हो सकता है। ऐसे में पीरियड साइकिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स में कितने ब्लड क्लॉट आना नॉर्मल है?
एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स, फर्टिलिटी और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।