महंगे सप्लीमेंट्स नहीं इन 3 चीजों को करें डाइट में शामिल, मिलेगी पीरियड्स के दर्द से राहत और बेहतर सेहत

पीरियड में बहुत ज्यादा दर्द होना, पीरियड साइकिल का अनियमित होना, ब्लड फ्लो बहुत कम या ज्यादा आना या फिर इन दिनों में किसी अन्य तरह की दिक्कत होना नॉर्मल नहीं है। महिलाओं की सेहत के लिए पीरियड्स साइकिल का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। पीरियड हेल्थ का संबंध सिर्फ हमारी फर्टिलिटी से नहीं होता है, बल्कि हेल्दी पीरियड्स का संबंध कई चीजों से होता है। हार्मोनल बैलेंस, इंसुलिन रेगुलेशन, इंफ्लेमेशन, आयरन लेवल और डाइजेशन समेत कई चीजों का असर पीरियड साइकिल पर होता है। ऐसे में इनमें उतार-चढ़ाव की वजह से पीरियड्स पर असर हो सकता है। असल में हमारे खान-पान की वजह से एस्ट्रोजन, ओव्युलेशन, प्रोजेस्टेरोन बैलैंस और भी कई चीजें प्रभावित होती हैं।
हेल्दी डाइट से पीरियड्स साइकिल रेगुलर हो सकती हैं और इन दिनों में होने वाली मुश्किल कम हो सकती है। पीरियड्स में दर्द कम हो और आपकी सेहत दुरुस्त रहे, इसके लिए आपको किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
कच्चा पपीता

कच्चा पपीता महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में एस्ट्रोजन डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है और हार्मोन्स को बैलेंस करता है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। यह पाचन को भी दुरुस्त करता है। इसमें मौजूद 'पपेन' डाइजेशन को सुधारने और वजन घटाने में मदद करता है। पीरियड्स में होने वाले दर्द और अन्य दिक्कतों को कम करने में भी यह फायदेमंद है। इससे कब्ज दूर होती है और स्किन हेल्थ भी बेहतर होती है।
अदरक की चाय

अदरक की चाय पेट के एसिड के सही मात्रा में बनने में मदद करती है। इससे शरीर में आयरन बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होता है और पीरियड हेल्थ बेहतर होती है। अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन को भी कम करते हैं। इससे ब्लोटिंग और अपच नहीं होती है। अदरक को पानी में उबालकर पीने के अलावा आप इसके टुकड़ों को कच्चा चबा भी सकती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में तेज दर्द होना अच्छी फर्टिलिटी का संकेत है? डॉक्टर से समझें
दालचीनी
पीरियड्स के लिए दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद है। यह एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और इंसुलिन हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करती है और इसी वजह से पीरियड हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। पीसीओएस में भी दालचीनी का इस्तेमाल आपकी दिक्कतों को कम कर सकता है। यह वजन कम करने में भी मदद करती है और पीरियड साइकिल को रेगुलर कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Period Poop: क्या पीरियड्स के दौरान ज्यादा बार पॉटी आना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें
नोट- किसी भी नई चीज को डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें दूर करने के लिए महिलाओं को डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।