सिर्फ ₹10 में दूर हो सकती है एसिडिटी और शरीर की गर्मी, ये छोटे बीज करेंगे कमाल

गर्मियों में शरीर में जलन, एसिडिटी, डिहाइड्रेशन और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप कोई आसान, सस्ता और नेचुरल उपाय ढूंढ रही हैं, तो सब्जा सीड्स (तुलसी के बीज) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
यह छोटे-छोटे काले बीज दिखने में भले ही साधारण लगें, लेकिन इनके फायदे काफी असरदार होते हैं। इन्हें 'समर सुपरफूड' भी कहा जाता है, क्योंकि ये शरीर को अंदर से ठंडक देने और हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। सब्जा सीड्स एसिडिटी और शरीर की गर्मी कम करने में कैसे मदद करते हैं और इसका सेवन कैसे करना चाहिए? इस बारे में हमें डाइटिशियन शीयम के मल्होत्रा बता रही है
क्यों खास हैं सब्जा सीड्स?
अगर आपको अंदर से ज्यादा गर्मी महसूस होती है या बार-बार एसिडिटी की समस्या होती है, तो सब्जा सीड्स इसे बैलेंस करने में मदद कर सकते हैं। जब इन्हें पानी में भिगोया जाता है, तब ये जेल जैसा रूप ले लेते हैं, जो शरीर में पानी को लंबे समय तक बनाए रखता है।
पेट और शरीर कीगर्मी के लिए सब्जा सीड्स
- शरीर का तापमान कम करने में मदद करता है।
- जेल बनाकर पानी होल्ड करता है, जिससे हाइड्रेशन बनाए रखता है।
- एसिडिटी और ब्लोटिंग कम करता है।
- पाचन के लिए हल्का और आसान होता है।
सब्जा सीड्स कैसे लें?
- एक चम्मच सब्जा सीड्स लें।
- इसे 1 गिलास पानी में डालकर 10 मिनट के लिए भिगो दें।
- जब ये फूलकर जेल जैसे हो जाएं, तब सेवन करें।
- इसमें स्वाद के लिए नींबू या पुदीना मिला सकती हैं।
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?
- इसे लो ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को कम लेना चाहिए।
- जिन्हें निगलने में दिक्कत होती है, वह हमेशा अच्छे से भिगोकर ही लें।
- प्रेग्नेंट महिलाएं डॉक्टर से सलाह लेकर ही लें।
- छोटे बच्चों को कम मात्रा में दें।
यह भी पढ़ें- Chia-Sabja Seeds हर किसी के लिए नहीं, इन महिलाओं को करना चाहिए परहेज
इसे सुबह खाली पेट या दिन में कभी भी लिया जा सकता है, खासकर जब शरीर में ज्यादा गर्मी महसूस हो रही हो।
यह भी पढ़ें- बिना जिम के कम हो सकता है Belly Fat, सुबह पिएं यह ड्रिंक
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।