Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

बिना जिम के कम हो सकता है Belly Fat, सुबह पिएं यह ड्रिंक

सब्जा सीड्स से बना यह नेचुरल ड्रिंक पेट की चर्बी कम करने, वजन घटाने और डाइजेशन सुधारने में मदद करता है। जानें इसे बनाने का सही तरीका और फायदे के बारे में एक्‍सपर्ट से जानते हैं। 
Updated:- 2026-04-29, 07:13 IST
sabja seeds and lemon drink to reduce belly fat

पेट की चर्बी न सिर्फ खूबसूरती खराब करती है बल्कि कई तरह की बीमारियों को भी न्‍योता देती है। ऐसे में महिलाएं अक्सर इसे कम करने के लिए आसान और नेचुरल उपायों की तलाश में रहती हैं। इसी को ध्‍यान में रखते हुए  आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो सब्‍जा सीड्स से बना है। अगर इसे सही मात्रा और सही तरीक से लिया जाए तो यह वजन घटाने, पेट की चर्बी को कम करने और डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है। इस ड्रिंक के बारे में हमें सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल बता रही हैं, जिन्‍हें मिस हर्ब (Miss Herb) के नाम से भी जाना जाता है। उनका उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक तरीकों से अच्‍छी सेहत हासिल करने में मदद करना है। आइए इस ड्रिंक को बनाने के सही तरीके और फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार में जानते हैं। 

बेली फैट कम करने वाले ड्रिंक की सामग्री

  • सब्‍जा सीड्स- 1 चम्‍मच (लगभग 5 ग्राम)
  • पानी- 1 गिलास (200-250 मिली)
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • शहद- 1/2 चम्मच (ऑप्शनल)

sabja seeds drink to reduce belly fat

बेली फैट कम करने वाले ड्रिंक की विधि

  • इसे बनाने के लिए 1 चम्मच सब्जा सीड्स लें।
  • इन्हें आधा कप पानी में 10-15 मिनट भिगोएं।
  • ये फूलकर जेल जैसी परत बना लेंगे।
  • अब इसमें बाकी पानी, नींबू का रस और शहद मिलाएं।
  • अच्छे से मिक्स करें और तुरंत पिएं।

ध्यान रखें कि इसे बनाकर ज्यादा देर स्टोर न करें और दिनभर में 1-2 चम्मच से ज्‍यादा सब्जा सीड्स न लें। इसके अलावा, हमेशा सब्जा सीड्स को भिगोकर ही लें

ड्रिंक पीने का सही समय

अगर आप पेट की चर्बी को कम करना चाहती हैं, तो सुबह खाली पेट लें। आप ओवरईटिंग कंट्रोल करने के लिए खाने से 30 मिनट पहले ले सकती हैं।

ड्रिंक पेट की चर्बी कैसे कम करती है?

  • हाई फाइबर- सब्जा पानी सोखकर फूलता है, जिससे पेट भरा-भरा लगता है।
  • धीमा डाइजेशन- जल्दी भूख नहीं लगती है और क्रेविंग कम होती है।
  • शुगर कंट्रोल- ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता है और फैट स्टोर कम होता है।
  • कूलिंग इफेक्ट- शरीर की गर्मी और सूजन कम करता है।
  • बेहतर मेटाबॉलिज्म- कैलोरी इनटेक कम होती है और मेटाबॉलिज्‍म बेहतर होता है।

lemon drink to reduce belly fat

ड्रिंक के फायदे

  • पेट की चर्बी कम करता है।
  • भूख और इमोशनल ईटिंग कंट्रोल होती है।
  • पाचन बेहतर और ब्लोटिंग कम होती है।
  • शरीर ठंडा और हाइड्रेटेड रहता है।
  • बॉडी डिटॉक्स में सपोर्ट करता है।
  • त्‍वचा में निखार आता है।

ड्रिंक गलत तरीके से लेने के नुकसान

  • सूखे बीज खाने से गले में फंसने का खतरा रहता है।
  • ज्यादा लेने से गैस, भारीपन या दस्त जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।
  • ओवरयूज से पोषक तत्वों का अवशोषण धीमा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- बिना Gym कमर होगी 36 से 32, सुबह खाली लें ये फैट बर्निंग पाउडर

यह भी पढ़ें- Aloe Vera for Weight Loss: बिना Gym के तेजी से घटेगा वजन, सुबह खाली पेट पिएं ये स्‍पेशल जूस

सावधानी

इस ड्रिंक को लो BP या डाइजेशन से जुड़ी गंभीर समस्या से परेशान लोग पीने से बचे। इसके अलावा, इसे प्रेग्नेंसी में डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock 

FAQ
क्या सब्जा सीड्स का ड्रिंक सच में पेट की चर्बी कम करता है?
सब्जा सीड्स में मौजूद हाई फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
सब्जा सीड्स का ड्रिंक पीने का सही समय क्या है?
इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, आप इसे खाने से 30 मिनट पहले भी ले सकती हैं।
क्या बिना भिगोए सब्जा सीड्स खा सकते हैं?
नहीं, सूखे बीज खाने से गले में फंसने का खतरा रहता है। इन्‍हें हमेशा भिगोकर ही लें।
यह ड्रिंक वजन घटाने में कैसे मदद करता है?
हाई फाइबर होने से पेट भरा रहता है। पाचन धीमा करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।
नींबू का रस वजन कैसे कम करता है?
नींबू में मौजूद विटामिन C मेटाबॉलिज्‍म में सुधार करता है, जो वजन कम करने के लिए जरूरी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।